Central Bank Share Price: आज सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 5% से ज्यादा की गिरावट आई। क्योंकि भारत सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि वह 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) के जरिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी 8% हिस्सेदारी बेचेगी। OFS 22 मई, 2026 को गैर-रिटेल निवेशकों के लिए खुल रहा है, जबकि रिटेल निवेशक और कर्मचारी 25 मई, 2026 को बोली लगा सकेंगे।

Advertisement

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस 31 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। यह फ्लोर प्राइस, इस PSU बैंक के गुरुवार के बंद भाव 33.94 रुपये से 8.5% से भी ज्यादा की छूट पर है। निवेशकों की मांग के आधार पर, सरकार अतिरिक्त शेयर बेचने के लिए 'ओवर-सब्सक्रिप्शन' विकल्प का भी यूज कर सकती है।

Advertisement

DIPAM के सेक्रेटरी अरुणिश चावला ने X पर एक पोस्ट में कहा, "सरकार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4% इक्विटी बेचने का प्रस्ताव दे रही है, जिसमें 'ग्रीन शू ऑप्शन' के तौर पर अतिरिक्त 4% इक्विटी भी शामिल है।" बेस ऑफर के तहत, सरकार ने 36,20,56,051 इक्विटी शेयर बेचने का प्रस्ताव रखा है, जो बैंक की कुल जारी और पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 4% है।

Advertisement

इसके अलावा, केंद्र सरकार ने 'ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन' के तहत इतनी ही संख्या में शेयर बेचने का विकल्प भी अपने पास रखा है। अगर 'ग्रीन शू ऑप्शन' का इस्तेमाल किया जाता है, तो गुरुवार को बैंक के शेयर की क्लोजिंग प्राइस के आधार पर इस OFS की कीमत लगभग 2,455 करोड़ रुपये होने की संभावना है। फिलहाल, बैंक में सरकार की 89.27% ​​हिस्सेदारी है।

Advertisement

सरकार क्यों बेच रही शेयर?

PSU बैंक में सरकार के पास 8,08,03,91,687 शेयर, यानी 89.27% हिस्सेदारी थी। SEBI के न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता नियमों का पालन करने के लिए सरकार को इस बैंक में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 75% करनी होगी। इन नियमों के तहत लिस्टेड कंपनियों के लिए कम से कम 25% सार्वजनिक शेयरधारिता बनाए रखना अनिवार्य है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने NSE और BSE को बताया कि सरकार 36,20,56,051 शेयर तक बेचने की योजना बना रही है। यह कुल जारी और पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 4ज्हैञ , जिसे बेस ऑफर साइज के तौर पर रखा गया है। इसके अलावा, BSE और NSE की अलग-अलग, तय विंडो के जरिए 36,20,56,051 अतिरिक्त शेयर बेचने का भी विकल्प होगा। ये सभी शेयर मिलाकर बैंक की कुल जारी और पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 8% होंगे।