Government Scheme: भारत के विकास के लिए मोदी सरकार की तरफ कई सारी स्कीम्स को शुरु किया गया है। देश में बेरोजगारी को कम करने के लिए एक ऐसी ही योजना को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के अंतर्गत शुरु की है। सरकार की इस योजना का नाम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को कौशल युक्त बनाना है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े हो आजीविका हासिल कर सके। युवाओं को इस योजना के तहत अलग-अलग फील्ड्स में प्रशिक्षण दिया जाता है। इस योजना को वर्ष 2015 में स्किल इंडिया मिशन के तहत शुरू किया गया था, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।
सरकार की तरफ से इस योजना के तहत ट्रेनिंग लेने वाले सभी युवाओं को करीब 8,000 रूपये की पुरुस्कार राशि दी जाती है। इसमें 3, 6 और 1 साल के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके बाद सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट पूरे देश में मान्य होता है। जब ट्रेनिंग का सिलेबस पूरी हो जाती हैं, तो फिर एसएससी द्वारा स्वीकृत मूल्यांकन एजेंसी द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद युवा कई सारे तकनीकी क्षेत्र में ट्रेनिंग ले सकते हैं। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एवं हार्डवेयर, फूड प्रोसेसिंग, कंस्ट्रक्शन, हैंडीक्रॉफ्ट और लेदर टेक्नोलॉजी जैसे लगभग तकनीकी क्षेत्र दिए गए हैं।
इस योजना का पहला चरण यानी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई 1.0) 2015-16 के लिए लागू किया था। इस दौरान लगभग 19.85 लाख लोगों को प्रशिक्षित किया गया। 2016-20 में इस योजना के दूसरा चरण लागू किया गया, इस दौरान लगभग 1.2 करोड़ से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। पीएमकेवीवाई 2.0 को इस दौरान डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत जैसी स्कीम से साथ संयुक्त रूप से लॉन्च किया गया था। इस दौरान इसके बजट को 12,000 करोड़ रूपये रखा गया था। इसका तीसरा चरण को 2020 में आत्मनिर्भर भारत थीम के साथ लॉन्च किया गया था। इस कवरेज बढ़ाकर 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 717 जिलों तक पहुंच चुका है।
पीएमकेवीवाई में अगर आपने पंजीयन करना है, तो फिर इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट में जाकर पंजीयन कर सकते है। यह पर आपको कई सारी जरूरी जानकारी भरनी होगी। जैसे नाम, पता और ईमेल आदि।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका