Mukhya Mantri Balak Balika Yojana : शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की तरफ से कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। ऐसी ही एक योजना बिहार सरकार की तरफ से भी चलाई जा रही हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना हैं। बिहार सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली इस योजना का नाम मुख्यमंत्री बालक बालिका योजना है। इस योजना के तहत अगर छात्र-छात्राओं के अच्छे नंबर आते है, तो फिर छात्र-छात्राओं को पैसा दिया जाता है। इस योजना के तहत अगर स्टूडेंट फर्स्ट डिविजन से पास होते है, तो फिर उन्हे 10,000 रूपये की राशि दी जाती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
इस योजना का लाभ बिहार सरकार की तरफ से उन लोगो को दिया जाता है। जो दसवीं कक्षा पास है और उनका विवाह नहीं हुआ है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के ऐसे स्टूडेंट जो सेकेंड डिवीजन आये है। उन्हें आठ हजार रुपये तक की राशि दी जाती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो फिर आप इसके लिए आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको इस योजना में आवेदन करना है, तो फिर इसके लिए आपको बिहार शिक्षा विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह पर आपको रजिस्टर्ड वाले विकल्प का चयन करना होगा। रजिस्टर्ड करने के बाद आपको लॉग इन करना होगा। अब इसके बाद छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपका रजिस्टेशन सही पाया जाता है, तो आवेदन करने के बाद आपको 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
अगर आप इस योजना का फायदा उठाना चाहते है, तो फिर आपके पास शिक्षा का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके साथ ही आय, जाति प्रमाण पत्र, घर का पता, बैंक अकाउंट की डिटेल, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य सभी जरुरी डाक्यूमेंट होना चाहिए।
अगर आप बिहार राज्य के है, तो फिर आप इसमें आवेदन कर सकते है। अगर आप किसी दूसरे राज्य के निवासी है। लेकिन बिहार में शिक्षा ले रहे है, तो फिर आपको इस स्कीम फायदा नहीं मिल सकता है। इतना ही नहीं जिस व्यक्ति की शादी हो गई है। वो भी इस योजना का फायदा नहीं ले सकता है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति