Government Scheme : सरकार की तरफ से लोगों को आत्म निर्भर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। उत्तरप्रदेश (यूपी) सरकार भी राज्य के शिक्षित बेरोजगार लोगों को आत्म निर्भर बनाने के लिए एक योजना चला रहीं है। यूपी सरकार की इस योजना का नाम मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना है। सरकार की यह मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत राज्य के जो शिक्षित युवा है। इनको सरकार की तरफ से जो आर्थिक सहायता दी जाती है। इसकी मदद से खुद के लिए स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। इस योजना के तहत युवाओं को 25 लाख रूपये तक का लोन दिया जाता है। वहीं, सेवा के क्षेत्र के लिए 10 लाख रु तक का लोन दिया जाता है। इतना ही, सरकार की तरफ से इस परियोजना की जो लागत है। इस लागत की कुल राशि का 25 प्रतिशत मार्जिन सब्सिडी भी दी जाएगी, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
अगर आप यूपी के निवासी है और आप बेरोजगार है, तो फिर आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। इस योजना में आवेदन की आयु सीमा की बात करें, तो आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वही, इस योजना में आवेदन करने वाला व्यक्ति किसी भी बैंक में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवार का कम से कम दसवीं या हाईस्कूल पास होना अनिवार्य है। इस योजना में वही, व्यक्ति आवेदन कर सकता है। जिसने पहले इस तरह की किसी योजना के लिए आवेदन नहीं किया हो। इस योजना का फायदा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के पुरुष और महिलाएं कोई भी योजना का फायदा ले सकता है।
आपको इस योजना में आवेदन करने के लिए इन जरुरी दस्तावेज की जरूरत होगी। जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण पत्र, एजुकेशनल क्वालीफिकेशन सर्टिफिकेट, बीपीएल कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, रेजिडेंट सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज की आवश्यकता होगी।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले डीआईयूपीएमएसएमई डॉट यूपीएसडीसी डॉट जीओवी डॉट इन पर जाएं। ताजा पर आपको लॉगिन करना है। इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेनू है। इसे आपको आवेदक लॉगिन का चयन करना है। इसके बाद आपको न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको मांगी गई सभी जानकारी को भरना है। इसके बाद आपको सबमिट का बटन दिखाई देगा। आपको सबमिट कर क्लिक कर देना हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग