Government Scheme : केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से बुजुर्गो के लिए कई सारी पेंशन योजनाएं चलाई जाती हैं। उत्तर प्रदेश सरकार भी सीनियर सिटीजन के लिए एक ऐसी ही पेंशन योजना चला रही है। जिसमें आपको निवेश नहीं करना होगा। सरकार की तरफ से आपको बिना निवेश किए पेंशन दी जाती है। इसमें हर महीने पेंशन मिलती है और यह पेंशन की राशि हर महीने बैंक खाते में आता है। उत्तरप्रदेश सरकार पेंशन का लाभ दे रही है, तो चलिए जानते है इसके बारे में सारी डिटेल।
वृद्धा पेंशन योजना यूपी सरकार चला रही है, इस योजना में 60 वर्ष और उससे ज्यादा आयु के व्यक्ति को पेंशन दी जाती है। अगर किसी शहर में रहने वाले व्यक्ति की परिवार की आय 56,460 रु वार्षिक है। गांव में रहने वाले व्यक्ति की आय सालाना 46,080 रुपये से कम है, तो फिर यूपी सरकार की तरफ फायदा देती है।
यूपी सरकार की तरफ से जिन व्यक्ति की आयु 60 साल से 79 साल है उनको यूपी सरकार की तरफ से 1,000 रु हर महीने देती है। इसमें राज्य सरकार की तरफ से 800 रु दिए जाते है और केंद्र सरकार को तरफ से 200 रु दिए जाते है। वहीं, 80 साल और उससे ज्यादा आयु वाले जो नागरिक है। उनको राज्य सरकार की तरफ से 500 रु और केंद्र सरकार की तरफ से 500 रु दिए जाते है।
अगर आप इस योजना को लेना चाहते है, तो फिर आप इस सीनियर सिटीजन वृद्धा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको एसएसपीवाई-यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा। यह पर आपको फॉर्म भरकर जमा करना होगा। इसके साथ ही आपको कई सारे दस्तावेज जमा करना होगा। जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, आधार, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र और बैंक खाते की जानकारी आदि। इसके बाद आपने जो फॉर्म में जानकारी दी है। इस जानकारी की जांच की जाएगी। अगर सभी दी गई जानकारी सही पाई जाती है, तो फिर इसके बाद बुजुर्गो को पेंशन दी जाती है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!