Government Scheme : किसानों के लिए उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। यूपी सरकार की एक ऐसी ही योजना चला रही है। सरकार की इस योजना का नाम आसान किस्त योजना है। इस योजना के माध्यम से जो गरीब तबके के लोग है। वे लोग बेहद आसान किस्तों में बिजली के बिल का भुगतान कर सकते है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों के बकाया ट्यूवेल बिजली बिल को आसान किस्तों में जमा करना है। दरअसल, कई सारे लोगों की महीने की कमाई किसी और चीज में खर्च हो जाती है। जिस वजह से किसान बिजली के बिल का भुगतान नहीं कर पाते है। आज हम आपको बताएंगे की आप किस तरह आसान किस्त में अपने बिजली के बिल का भुगतान कर सकते है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

इस योजना में आवेदन करने के लिए इन दस्तावेज की होगी जरूरत

अगर आप आसान किस्त योजना में आवदेन करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी। जैसे- राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक अकाउंट की डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और आवेदनकर्ता का आधार कार्ड की जरूरत होगी।

Advertisement
इस तरह करें आवेदन

अगर आप आसान किस्त योजना में आवेदन करना चाहते है, तो फिर आपको सबसे पहले यूपीपीसीएल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद यह पर आपको बिल जेनरेशन एंड पेमेंट वाले विकल्प दिखाई देगा। इसमें आपको पैमेंंट वाला विकल्प पर चयन करें यह पर आपको रुलर और अर्बन का का विकल्प दिखाई देगा अब उपभोक्ता लॉगिन का चयन करें अब आपके पास लॉगिन पर क्लिक करना है। इसके बाद अगर आपके पास लॉगिन आईडी और पासवर्ड है, तो फिर आप इसमें लॉगिन कर सकते है।

Mukhya Mantri Pashupalan Vikas Yojana क्या है, आप कैसे कमा सकते हैं पैसा | Good Returns
आगे की प्रोसेस

अगर आपके पास लॉगिन आईडी और पासवर्ड नही है, तो फिर इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नाउ में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। आपको रजिस्ट्रेशन के समय अकाउंट नंबर, पासवर्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जानकारी भरकर रजिस्टर करना है। जब आप रजिस्टर हो जाते है। इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इसकी करके आप लॉगिन कर लें। अगर आप किसान है और इस योजना के तहत अवधि सेलेक्ट करके भुगतान कर सकता है।