Google Service Down : भारत में गुरुवार को जीमेल, यूट्यूब और गूगल ड्राइव सहित गूगल सर्विसेज कई यूजर्स के लिए अनुपलब्ध रहीं। डाउनडिटेक्टर, जो अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की तरफ से सबमिट की गई एरर सहित सॉर्सेज की एक सीरीज से स्टेटस रिपोर्ट को कलेक्ट करके आउटेज (अड़चन) को ट्रैक करता है, ने भी पुष्टि की है कि गूगल सर्विसेज डाउन हैं।
सर्विसेज कब हुईं डाउन
डाउनडिटेक्टर ने ट्वीट किया कि यूजर्स की तरफ से जो रिपोर्ट की गयी हैं, उनसे संकेत मिलता है कि गूगल में 11:22 एएम से समस्या आ रही है। वहीं जीमेल में भी इसी समय से दिक्कत आ रही है, जबकि यूट्यूब में 11:19 एएम से समस्या आ रही थी। डाउनडिटेक्टर (टेक आउटेज की रिपोर्ट करने वाला एक ऑनलाइन टूल) के अनुसार गूगल आउटेज की भारत में 1.500 से अधिक रिपोर्टें सामने आई हैं।
ट्विटर पर की गयीं शिकायतें
यूजर्स ने गूगल आउटेज के बारे में अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और हमेशा की तरह मीम्स शेयर किए। एक ट्विटर यूजर ने एक छोटी वीडियो शेयर की, जिसमें लोगों की भीड़ एक और भाग रही है। इस वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा कि 'गूगल डाउन होने की पुष्टि करने के लिए लोग ट्विटर पर भाग रहे हैं। गूगल फैमिली जैसे यूट्यूब, ड्राइव, जीमेल, डुओ, मीट, हैंगआउट, डॉक्स, शीट्स की ऐप और वेबसाइट के भी डाउन होने की खबर सामने आई। डाउनडिटेक्टर के अनुसार जीमेल की 2,000 से अधिक रिपोर्टें सामने आईं हैं। ट्विटर पर, यूजर्स ने स्क्रीनशॉट पोस्ट किए जो उनके जीमेल साइन इन पेज पर 502 एरर दिखा रहे थे। फिलहाल गूगल की सर्विसेज फिर से ठीक लग रही हैं।
गूगल की नयी सर्विस
इस बीच, गूगल ने कल घोषणा की थी कि वह अपने चैटजीपीटी कॉम्पिटीटर "बार्ड" तक एक्सेस ओपन कर रहा है, जो यूजर्स के लिए जनरेटिव एआई के साथ सहयोग करने के लिए एक शुरुआती एक्सपेरीमेंट है। बार्ड का शुरुआती एक्सेस यूएस और यूके में शुरू हो गई है और कंपनी ने कहा कि यह समय के साथ और अधिक देशों और भाषाओं तक इस फीचर का एक्सेस बढ़ाएगी। का विस्तार करेगी।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति