Google News: टेक कंपनी गूगल अपने कर्मचारियों को सिर्फ सैलरी नहीं देती है बल्कि फ्री में खाना और कई सारी सुविधाएं भी देती हैं। गूगल फाइनेंशियल प्लानिंग टिप्स, सोने के लिए अलग जगह, मेडिटेशन के लिए टाइम भी अपने कर्मचारियों को देती है। इतनी सारी सुविधाओं को देने के पीछे क्या कारण है इसके बारे में खुद कंपनी के सीईओ ने बताया है।

Advertisement

फ्री खाने से लेकर रिटायरमेंट प्लान तक देता है गूगल (Google Free Meals)

मनी कंट्रोल के अनुसार, कंपनी गूगल अपने कर्मचारियों को अच्छी सैलरी के साथ ही कई तरह की सुविधाएं भी देता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को दिए जाने वाले फ्री खाने पर बात की और ये भी बताया कि ये फ्री में खाना कंपनी क्यों देती है। पिचाई ने कहा कि यह सिर्फ एक सुविधा नहीं है बल्कि इसके चलते कर्मचारियों में क्रिएटिविटी बढ़ती है और कम्युनिटी बनती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके कई इनोवेटिव आइडिया कंपनी के कैफे में इनफॉर्मल डिस्कशन से पैदा हुए हैं और इसलिए ये अहम हैं।

Advertisement

CEO ने बताया फ्री में खाना देने की क्या है वजह (Google CEO News)

सुंदर पिचाई ने फ्री खाना देने की वजह भी बताई है। पिचाई का मानना ​​है कि एम्प्लॉई-फ्रेंडली बेनिफिट्स और इनिशिएटिव शुरू करने से वर्क-प्लेस की डायनामिक पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। पिचाई ने "द डेविड रुबेनस्टीन शो: पीयर टू पीयर कन्वर्सेशन्स" पर एक इंटरव्यू में यह बात कही। आपको बता दें कि Google में 1,82,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। पिचाई ने ये भी बताया कि कंपनी में नौकरी के लिए दिए गए लगभग 90% उम्मीदवारों ने उसे स्वीकार कर लिया।

Advertisement

Google अपने कर्मचारियों को और भी कई तरह की सुविधाएं देता है। इन सुविधाओं के कारण भी ज्यादातर लोग गूगल में नौकरी करना चाहते हैं। कंपनी बेहतर सैलरी, रिटायरमेंट प्लान, स्टॉक ऑप्शन और फाइनेंशियल प्लानिंग की सुविधा भी देती है। Google के कर्मचारियों को कंप्रिहेंसिव हेल्थ इश्योरेंस का भी फायदा मिलता है, जिसमें मेडिकल, डेंटल और विजन कवरेज और ऑन-साइट फिटनेस सेंटर शामिल हैं।

Advertisement

गूगल जल्द करेगा जमकर हायरिंग

पिचाई ने ये भी कहा है कि आने वाले समय में कंपनी जमकर हायरिंग करेगी। सीईओ ने कहा कि, अगर आप इंजीनियरिंग में हैं, तो हम वास्तव में अच्छे प्रोग्रामर की तलाश कर रहे हैं, ऐसे लोग जो कंप्यूटर साइंस को अच्छी तरह समझते हैं और सीखने और आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं, खुद को नई परिस्थितियों में लागू करते हैं और अच्छा करते हैं। कंपनी 'सुपरस्टार सॉफ्टवेयर इंजीनियरों' की तलाश में है।