Google Layoffs: गूगल के कर्मचारियों को जल्द ही बड़ा झटका लगने वाला है। कपंनी आने वाले महीनों में कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है, जिसका असर भारत में भी देखने को मिलने वाला है। एडवरटाइजिंग, सेल्स और मार्केटिंग टीमों में कर्मचारियों की कटौती की जाएगी। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिकंस्ट्रक्शन प्रोसेस में हैदराबाद और बेंगलुरु ऑफिस में कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है।
गूगल ने इस बात की जानकारी अभी नहीं दी है कि वह कितने एंप्लाइज को कंपनी से निकालेगा। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एडवरटाइजिंग, सेल्स और मार्केटिंग टीमों में इसका असर देखने को मिलेगा। यह कदम गूगल के द्वारा प्लेटफॉर्म और डिवाइससेस डिविजन में अपने कर्मचारियों की संख्या को कम करने के निर्णय के बाद उठाया गया है।
गूगल क्यों करेगा कर्मचारियों की छंटनी? (Google Job Cuts)
कर्मचारियों की छंटनी करने के पीछे का कारण कंपनी में स्ट्रीमलाइन ऑपरेशन और कॉस्ट रिडक्शन है। इसी साल की शुरुआत में कंपनी ने प्लेटफॉर्म और डिवाइस टीम में वॉलेंट्री प्रोग्राम और जॉब कट्स को शामिल किया था। गूगल के प्रवक्ता ने कर्मचारियों की कटौती पर कहा था कि कंपनी अधिक बेहतर और ऑपरेशन को इफेक्टिव करने पर फोकस कर रही है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी रिपोर्ट में ये भी बताया है कि इस छंटनी से भारत भर के गूगल कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ेगा।
गूगल की कई टीम्स पर पड़ेगा असर (Google Layoffs In India)
रिपोर्ट के अनुसार, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट में जॉब कटौती की और प्लानिंग कर ली है। ये छंटनी AI रिस्ट्रक्चरिंग और परफॉर्मेंस बेस्ड टर्मिनेशन के कारण किया गया था। गूगल ने 100 से अधिक एंप्लाइज को अलग-अलग टीम्स से निकाल दिया गया था। इसमें वो टीम भी शामिल थी जो Pixel Devices, Android Software और क्रोम ब्राउजर से भी जुड़ी हुई थी।
ये कंपनी भी करेगा जॉब में कटौती (Jobcuts in Tech Companies)
माइक्रोसॉफ्ट भी मई 2025 की शुरुआत में छंटनी के एक और दौर के लिए कमर कस रहा है, जिसमें मिडिल मैनेजमेंट रोल को कम करने और नॉन-टेक कर्मचारियों के लिए इंजीनियरों का रेश्यो बढ़ाने के लिए चर्चा चल रही है। कंपनी उन विभागों की भी समीक्षा कर रही है जहां मैनेजर्स की संख्या कोडर्स से अधिक है, जिसका फोकस फ्लैटन हिराअर्कस को बेहतर करना है। ये नौकरी में कटौती माइक्रोसॉफ्ट द्वारा सितंबर 2024 में छंटनी और इस साल की शुरुआत में 2,000 अन्य छंटनी के बाद होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान