Google chrome settings: आज हम अपने हर काम के लिए गूगल (Google) का इस्तेमाल करते हैं. मोबाइल यूजर्स की कई निजी जानकारी गूगल क्रोम (Google chrome) में ही सेव हो जाती है. ऐसे में इसके लीक होने का भी खतरा रहता है. चलिए जानते हैं कि आप अपनी निजी जानकारी को गूगल क्रोम से कैसे बचा सकते हैं.
गूगल क्रोम सबसे फेमस ब्राउजर (Browser) है. आज करोड़ों लोग गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में आपकी कई निजी जानकारी गूगल क्रोम के पास आ जाती है. अगर आप इन जानकारियों को अपने तक रखना चाहते हैं, तो बस कुछ सेटिंग्स (settings) करनी होगी.
आप गूगल क्रोम में ब्रआउंजिंग हिस्ट्री से लेकर अहम पासवर्ड तक सेव करके रख सकते हैं. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी जानकारी गूगल क्रोम तक ना पहुंचे, तो आपको कुछ जरूरी काम करने होंगे.
Google chrome settings: गूगल क्रोम की जासूसी से बचने के लिए जरूर करें ये काम
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप (laptop) पर गूगल ब्राउजर ओपन करना होगा. इसके बाद आपको दाएं या लेफ्ट साइट पर आपको तीन डॉट्स दिखाई देंगे. इन डॉट्स पर क्लिक करें. इसके बाद आपको सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद आपको साइट सेटिंग्स पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके सामने ऑन डिवाइस सर्विस का ऑप्शन आएगा. आपको सर्विस डेटा में ऑन डिवाइस सर्विस (On Device Service) को डिसेबल कर देना है. डिसेबल के लिए आपके सामने टर्न ऑफ (Turn off) का ऑप्शन दिखाई देगा.
इसे डिसेबल करना काफी जरूरी है. हाल ही में इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-in) ने भी गूगल क्रोम को लेकर चेतावनी दी है. इस चेतावनी के तहत गूगल क्रोम के जरिए लोगों की निजी जानकारी हैकर के पास पहुंच रही है. अगर आप ऑन डिवाइस सर्विस को डिसेबल या टर्न ऑफ कर देते हैं, तो इस स्कैम से बच सकते हैं.
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति