नई दिल्ली: अगर आप भी होंडा स्कूटी लेने का मन बना रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। होंडा फरवरी के महीने में अपने मशहूर स्कूटर एक्टिवा 6G की खरीद पर भारी छूट दे रहा है। होंडा एक्टिवा ना सिर्फ कंपनी का, बल्की देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। बता दें कि साल 2000 में आए एक्टिवा ब्रैंड की अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्राहकों को यह काफी पसंद आ रहा है।
तो अगर आप भी ये स्कूटर लेने का सोच रहे है तो बता दें कि पैसों की कमी अब आपके आड़े नहीं आएगी। कंपनी आपको सस्ते में स्कूटर खरीदने का मौका दे रही है। सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर होंडा एक्टिवा के 6जी वर्जन को कंपनी फरवरी महीने में कैशबैक योजना के साथ उपलब्ध करा रही है। यानी आप इस स्कूटर को इस महीने खरीदनें पर सीधे 5,000 रुपये तक के कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं।
आपको बता दें कि भारत में एक्टिवा एक टॉप सेलिंग स्कूटर है। इसके अलावा कंपनी साइन पर अच्छा ऑफर लेकर आई है। जिसमें ग्राहकों को 2,499 रुपये तक के डाउन पेमेंट की सुविधा भी दे रही है। 5000 रुपये का कैशबैक केवल स्कूटर को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या मासिक किश्त के दौरान खरीदने पर मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी इस स्कीम के तहत स्कूटर खरीदने पर 100 फीसदी फाइनेंस की सुविधा दे रही है। इसके अलावा कंपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक होंडा साइन 125cc पर भी यही ऑफर पेश कर रही है। यह ऑफर कब तक रहेगा इस बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।
अगर आप होंडा एक्टिवा 6G खरीदने का सोच रहे है तो बता दें कि इसकी दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और डीएलएक्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 66,816 रुपये और 68,316 रुपये (एक्स-शोरूम) है। बता दें कि यह दो वेरिएंट और 8 कलर ऑप्शन में आता है। स्पेशल एडिशन होंडा एक्टिवा 6 जी एक नई कलर स्कीम में उपलब्ध है जिसे मैट मेच्योर ब्राउन कहा जाता है। इसमें कलर-मैच्ड ग्रैब रेल्स, उभरा हुआ 20 वीं एनिवर्सरी लोगो, गोल्डन एक्टिवा लोगो और बॉडीवर्क पर सिल्वर स्ट्राइप्स भी मिलते हैं। होंडा एक्टिवा 6G 20 स्पेशल एडिशन में आपको फुल-एलईडी हेडलैंप (डीएलएक्स वेरिएंट), एक बाहरी फ्यूल फिलर कैप और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। होंडा एक्टिवा स्पेशल एडिशन में मौजूदा एक्टिवा 6 जी वाला ही 110cc, फ्यूल-इंजेक्शन इंजन लगाया गया है जो 7.68bhp की मैक्सिमम पावर और 8.79Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ड्रम ब्रेक्स के साथ ट्यूबलेस टायर दिए जाते हैं। स्कूटर में सेल्फ स्टार्ट के साथ एलईडी हेडलैंप्स, डबल लिड एक्सटर्नल फ्यूल फिल और टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन दिए गए हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!