नयी दिल्ली। जिन लोगों के पास पास राशन कार्ड उन्हें सरकार की तरफ से नकद 2500 रु दिए जाएंगे। जी हां एक राज्य सरकार ने इस स्पेशल बेनेफिट का ऐलान किया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने उन सभी लोगों को 2500 रु नकद देने का ऐलान किया है, जिनके पास राशन कार्ड है। इतना ही नहीं राज्य के राशन कार्डधारकों को पोंगल (दक्षिण भारत का एक विशेष त्योहार) किट भी दी जाएगी, जिसमें एक गन्ना, 1 किलो चावल, चीनी और अन्य कई चीजों होंगी। बता दें कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव हैं और इसे पलानीस्वामी अपने चुनावी अभियान का पहला कदम माना जा रहा है।
पोंगल का त्योहार 14 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा। राशन कार्डधारकों को पैसा और पोंगल किट इससे पहले ही दी जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार पैसा और पोंगल किट का वितरण 4 जनवरी से शुरू किया जाएगा। पलानीस्वामी ने कहा कि अधिकारी आपके घर आएंगे और राशन कार्डधारकों को टोकन देंगे। लोग टोकन में उल्लिखित समय और तारीख पर राशन की दुकानों से उपहार प्राप्त कर सकते हैं।
पलानीस्वामी ने कहा कि उन्होंने उपहार की घोषणा की थी क्योंकि कोविड और डेल्टा क्षेत्र में चक्रवात के कारण कई लोगों को इस साल आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। किसान और अन्य इस साल पोंगल मनाने की स्थिति में नहीं हैं। इसीलिए सरकार ने लोगों को पैसा देना का ऐलान किया ताकि सभी इस त्योहार को मना सकें। रंगराजन समिति, जिसने कोविड-19 के प्रभाव का अध्ययन किया, ने लोगों के लिए वित्तीय सहायता की सिफारिश की थी। यही देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों को आर्थिक मदद देने फैसला किया।
मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के इस कदम से राज्य के करोड़ों राशन कार्डधारकों को फायदा मिलेगा। उन्होंने इस बेनेफिट का ऐलान करते हुए कहा कि तमिल लोगों का त्योहार, पोंगल आने वाला है। कोरोना महामारी और चक्रवात के परिणामस्वरूप लोग नौकरी के नुकसान से बुरी तरह प्रभावित हैं। इसी के मद्देनजर तमिलनाडु सरकार सभी सफेद राशन कार्डधारकों को पोंगल उत्सव मनाने के लिए 2,500 रुपये देगी।
विपक्ष और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के नेता ने आरोप लगाया कि ये घोषणा चुनावों को देखते हुए की गई है। तमिलनाडु में 2.06 करोड़ चावल राशन कार्ड धारक हैं। राज्य में इस तरह की मुफ्त चीजें कई बार दी जा चुकी हैं। इस बार ज्यादा पैसा दिया जाएगा। पिछले साल पोंगल पर चावल राशन कार्ड धारकों को 1-1 हजार रुपये दिए गए थे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान