Reliance Jio IPO: Share Market में एक और बड़े IPO के आने की तैयारी तेज हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की प्रमुख सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) ने अपने प्रस्तावित आईपीओ की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी दे दी है। कंपनी के बोर्ड ने 19 जून 2026 को इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी, जिसके बाद इसे मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस आईपीओ के तहत जियो प्लेटफॉर्म्स करीब 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी करेगी, जिनकी फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर होगी। यह इश्यू पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा और इसका प्राइस बैंड सेबी के नियमों के अनुसार बुक बिल्डिंग प्रोसेस के जरिए तय किया जाएगा। इस आईपीओ के जरिए कंपनी बाजार से बड़ी रकम जुटाने की तैयारी में है, जिसे उसके विस्तार और टेक्नोलॉजी निवेश में लगाया जा सकता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस मौके को "भावनात्मक क्षण" बताते हुए कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ पूरे रिलायंस परिवार और उसके लाखों शेयरधारकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि इस आईपीओ प्रक्रिया का नेतृत्व अगली पीढ़ी, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी कर रहे हैं, जो भविष्य में वैल्यू क्रिएशन के नए अवसरों को आगे बढ़ाएंगे।
मुकेश अंबानी ने अपने बयान में यह भी कहा कि जियो की संभावित लिस्टिंग दुनिया को यह दिखाने का एक बड़ा अवसर होगी कि भारत वैश्विक स्तर की टेक्नोलॉजी कंपनियां बनाने की क्षमता रखता है। उनके मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत प्रतिस्पर्धा देने की क्षमता रखती है।
जियो प्लेटफॉर्म्स पहले ही भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में एक मजबूत पहचान बना चुकी है। टेलीकॉम, डिजिटल सर्विसेज, क्लाउड और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म्स के जरिए कंपनी तेजी से विस्तार कर रही है। ऐसे में इसका आईपीओ निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर बन सकता है। अब बाजार की नजर सेबी की मंजूरी और आईपीओ की लॉन्च टाइमलाइन पर टिकी है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Premium Homes का बढ़ा क्रेज, भारत में Affordable Housing की मांग घटी, क्या कहते हैं आंकड़े?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?