नयी दिल्ली। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक दूसरों बैंकों के मुकाबले फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ज्यादा ब्याज दर की पेशकश करता है। बल्कि जन स्मॉल फाइनेंस बैंक उन बैंकों में से एक है, एफडी पर सबसे अधिक ब्याज देते हैं। निवेशक इस बैंक की एफडी में अपना पैसा 7 दिन या 10 साल तक के लिए जमा करा सकते हैं। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी दरों में बदलाव किया है। इस बैंक में एफडी पर आम नागरिकों को 2.5 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर की जाएगी। यह ब्याज दरें 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त आधा फीसदी ब्याज दिया जाएगा। यानी वरिष्ठ नागरिक को जमा पर 3 फीसदी से 7.75 फीसदी तक ब्याज दर मिलेगी। बैंक की नयी दरें 11 अप्रैल यानी आज से लागू हुई हैं।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों को अपडेट किया है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक आम नागरिकों को 7 से 14 दिन, 15 से 60 दिन और 61 से 90 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर क्रमश: 2.5 प्रतिशत, 3.00 प्रतिशत और 3.75 प्रतिशत की ब्याज दर देगा। वहीं 91 दिनों से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। बैंक 181 से 364 दिनों की एफडी पर 6.00 प्रतिशत और 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 6.75 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करेगा।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में सामान्य नागरिकों को 1 साल से अधिक मगर 3 साल से कम की एफडी पर 7 फीसदी, 3 साल से अधिक मगर 5 साल से कम की एफडी पर 7.25 फीसदी, 5 साल की एफडी पर 7 फीसदी और 5 से 10 साल की एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 14 दिन, 15 से 60 दिन और 61 से 90 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर क्रमश: 3 प्रतिशत, 3.50 प्रतिशत और 4.25 प्रतिशत की ब्याज दर देगा। वहीं 91 दिनों से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। बैंक 181 से 364 दिनों की एफडी पर 6.50 प्रतिशत और 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 7.25 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करेगा।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल से अधिक मगर 3 साल से कम की एफडी पर 7.50 फीसदी, 3 साल से अधिक मगर 5 साल से कम की एफडी पर 7.75 फीसदी, 5 साल की एफडी पर 7.50 फीसदी और 5 से 10 साल की एफडी पर 7.00 फीसदी ब्याज मिलेगा।
इससे पहले एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया था। यह बैंक भी 7 दिन से 10 साल तक की एफडी कराने का ऑप्शन देता है। इस बैंक में सामान्य नागरिकों को 3.50 फीसदी से 6.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 4 फीसदी से 7 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर की जाती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग