नई दिल्ली, मई 19। अगर आप सोना खरीदने की तैयारी में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज 19 मई को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। जी हां आज सोना सस्ता हुआ है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। इस समय सोने की कीमतों में गिरावट आना बहुत बड़ी बात है। क्योंकि कोरोना काल में सोना एक बार फिर से पिछले साल की तरह महंगा होता जा रहा है। जानकार पहले ही अनुमान लगा चुके हैं कि इस साल में ही सोना 60000 रु तक जा सकता है। जानते हैं सोने और चांदी के लेटेस्ट दाम।
कमाल का बिजनेस : अमेरिकी नौकरी छोड़ बेच रहा दूध, 20 गायों से कमा रहा 44 करोड़ रु
बुधवार 19 मई को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। साथ ही साथ चांदी भी सस्ती हुई है। देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट वाला सोना 53 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 48472 रु पर आ गया। वहीं चांदी प्रति किलो 164 रु सस्ती होकर 72,332 रु के रेट पर आ गयी है। भारत में 24 नहीं बल्कि 22 कैरेट सोने से गहने तैयार होते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट वाला सोना आज 53 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 48278 रु और 22 कैरेट वाला सोना 48 रु सस्ता होकर 44400 रु पर आ गया। इसी तरह 18 कैरेट वाला सोना भी 40 रु सस्ता होकर 36354 रु पर आ गया। आखिर में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह 31 रु सस्ता होकर 28356 रु रह गया।
अब बात करते हैं एमसीएक्स पर सोने के लेटेस्ट रेट की। आज एमसीएक्स पर भी सोने का दाम गिर गया। एमसीएक्स पर सोने की फ्यूचर कीमत घट गयी। एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाले सोने का रेट 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 48160 रु पर आ गया। इसके अलावा अगस्त डिलीवरी वाले सोने का रेट भी 0.30 फीसदी घट कर प्रति 10 ग्राम 48637 रु रह गया।
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए 24 कैरेट सोने में दूसरी धातु मिलाई जाती हैं। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है।
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है।
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है।
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है।
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है।
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है।
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका