नई दिल्ली: सोने-चांदी के रेट में आज भी बदलाव देखने को मिला। 15 जनवरी को सोना 49327 पर बंद हुआ था। आज 18 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोमवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 289 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 49038 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 69 रु की गिरावट के साथ 48969 रुपये पर बंद हुआ।
बात करें चांदी कि तो 15 जनवरी को चांदी 65420 पर बंद हुई थी। वहीं आज 18 जनवरी को जबकि चांदी 284 रुपये सस्ती होकर 65136 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 241 रु की गिरावट के 64895 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49038 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 48842 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44919 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36779 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65136 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
वायदा कारोबार में सोमवार को सोने एवं चांदी के वायदा भाव में मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 10:22 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 30 रुपये यानी 0.06 फीसद की गिरावट के साथ 48,672 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 48,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर, अप्रैल में डिलिवरी वाली सोने का दाम नौ रुपये यानी 0.02 फीसद की मामूली गिरावट के साथ 48,706 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी में डिलिवरी वाले सोने का भाव 48,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका