नयी दिल्ली। सोने-चांदी में गिरावट का दौर जारी है। आज बुधवार को फिर से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। बता दें कि सोने और चांदी के रेट पिछले हफ्ते से लगातार गिर रहे हैं। 3 मार्च को 24 कैरेट वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 45412 रु पर आ गए हैं। वहीं 22 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 41597 रु रह गए। मालूम हो कि 22 कैरेट वाला सोना ही ज्वेलरी बनाने में इस्तेमाल होता है। आगे जानिए क्यों गिर रहे है सोने के दाम।
जो लोग सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं उनके लिए ये काफी अच्छा मौका है। केवल फरवरी में ही सोने की कीमतों में 3000 रु की गिरावट आई है। 22 कैरेट वाले सोने का 42000 रु के नीचे आना काफी राहत की खबर है। इस महीने में चांदी 2252 रु तक सस्ती हुई है। इसी तरह 23 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम 45230 रु रह गयी है।
बात 18 कैरेट वाले सोने की करें तो इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 34059 रु रह गयी है। उधर एमसीएक्स पर सोना 10 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयी हैं। अहम बात ये है कि सोने की कीमतों में पिछले 6 दिनों से लगातार गिरावट जारी है। सोने वायदा (अप्रैल) की कीमत भी 388 रु कम हुई है। सोने वायदा (अप्रैल) की कीमत 45160 रु रह गयी है।
सोना वायदा (जून) की कीमत भी 399 रु घटी है। इससे सोने के वायदे (जून) की कीमत प्रति 10 ग्राम 45350 रु पर आ गयी है। सोने में चौतरफा गिरावट जारी है। मगर जानकार कहते हैं कि ये ज्यादा लंबी नहीं रहेगी। फिलहाल गिरावट की बड़ी वजह डॉलर का मजबूत होना है। रुपये के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से सोने की वैल्यू गिर रही है।
आपको याद होगा कि कोरोना काल में सोने के रेट लगातार बढ़ रहे थे। इससे अगस्त में सोने का रेट इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर (प्रति 10 ग्राम 57008 रु) पर पहुंच गए थे। अब अपने रिकॉर्ड हाई रेट से सोना 11848 रु से अधिक सस्ता हो चुका है। तब से 3 मार्च तक सोना 11838 रु सस्ता हुआ है।
सोने में निवेश का भी सही मौका है। सोने में निवेश के लिए ईटीएफ को सबसे बढ़िया ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-चीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है। अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो सुनार से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वैलेर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वैलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इस जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका