नयी दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 खत्म होते-होते आम जनता को थोड़ी राहत दे गया है। गैस सिलेंडर की कीमतें कम हो गयी है। तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने रसोई गैस की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। नयी कीमतें 1 अप्रैल यानी नये वित्त वर्ष 2021-22 के पहले दिन से लागू होंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 14.2 किलो वाल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इंडियन ऑयल ने 10 रु की कटौती का ऐलान किया है।
इंडियन ऑयल के 10 रु घटाने से दिल्ली वालों को 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर 809 रु में मिलेगा। अभी दिल्ली में सिलेंडर का रेट 819 रु था। इससे पहले 1 मार्च को ही घरेलू रसोई गैस के दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा गए थे। जबकि फरवरी में एलपीजी सिलेंडर के दाम 3 बार बढ़ाए गए थे। फरवरी में कुल मिला कर सिलेंडर 100 रुपये महंगा हुआ।
बता दें कि हर महीने की शुरुआत और 15वें दिन एलपीजी सिलेंडरों के दामों की समीक्षा होती है। समीक्षा के बाद कीमतों पर अंतिम फैसला लिया जाता है। आईओसी ने फरवरी में 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम तीन बार बढ़ाए थे। पहले 4 फरवरी, फिर 14 फरवरी और आखिरी बार 25 फरवरी को सिलेंडर महंगा किया गया। इसके बाद 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर फिर से 25 रुपये महंगा कर दिया गया।
अब कोलकाता में 835.50 रु, मुंबई में 809 रु और चेन्नई में 825 रु के दाम पर गैस सिलेंडर मिल जाएगा। आप अपने शहर के गैस सिलेंडर आसानी से चेक कर सकते हैं। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। इसका लिंक (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) हम आपको दे रहे हैं। यहां आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
बता दें कि दिल्ली में गैस सिलेंडर का दाम 594 रु था। फिर 1 दिसंबर को 594 रुपये से बढ़ाकर इसका रेट 644 रु और 15 दिसंबर को 694 रु कर कर दिया गया। फिर जनवरी में कीमतें नहीं बढ़ाईं गईं। मगर फरवरी में तीन बार दाम बढ़े। फरवरी में सिलेंडर का दाम 794 रुपये तक बढ़ा दिया गया।
1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर फिर से 25 रुपये महंगा कर दिया गया। इससे दिल्ली में सिलेंडर का रेट 819 रु हो गया था। अब 10 रु सस्ता होकर सिलेंडर 809 रु पर मिलेगा।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित