नयी दिल्ली। यदि आपका भी पैसा कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में फंसा हुआ है तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के निवेशकों को बहुत जल्द पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही उनका डीमैट अकाउंट भी फिर से एक्टिव हो जाएगा। कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के निवेशक 4 मार्च तक क्लेम कर सकते हैं। बता दें कि बिडिंग प्रोसेस में आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के 11 लाख से अधिक डीमैट खातों को हासिल कर लिया, जबकि एक्सिस सिक्योरिटीज के हिस्से में कार्वी के ट्रेडिंग खाते आए हैं। इसीलिए कार्वी निवेशकों के 1 साल से रुके हुए डीमैट खाते फिर से एक्टिव हो जाएंगे।
कार्वी के इन अकाउंट के लिए बिडिंग यानी बोली प्रक्रिया का आयोजन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और मेट्रोपोलिटन स्टॉक एक्सचेंज (एमएसई) ने किया। आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गयी जानकारी में बताया है कि एनएसडीएल और सीडीएसएल के साथ कार्वी द्वारा संभाले जाने वाले डीमैट खातों के लिए सफल बोलीदाता आईआईएफएल सिक्योरिटीज रही है। इसके साथ ही आईआईएफएल सिक्योरिटीज के पास कुल डीमैट खातों की संख्या 13.8 लाख से अधिक हो जाएगी, जो जीरोधा और आरकेएस सिक्योरिटीज के बाद सबसे अधिक होगी।
एक बार प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद एक्सिस सिक्योरिटीज के ग्राहकों की संख्या करीब 25 लाख से बढ़ कर 3.6 लाख हो जाएगी। इस ट्रांसफर से कार्वी के ब्रोकिंग ग्राहक एक बार फिर से सिक्योरिटी मार्केट में कदम रख सकेंगे। वे एक्सिस सिक्योरिटीज के मजबूत ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का लाभ उठा सकेंगे। इस समय एक्सिस सिक्योरिटी के ग्राहकों की संख्या 24 लाख से अधिक है।
आईआईएफएल सिक्योरिटीज के चैयरमैन और आईआईएफएल ग्रुप के को-प्रमोटर आर वेंकटरमन के अनुसार अब हम 11 लाख से अधिक ग्राहकों कीको सर्विस दे सकेंगे, जिनके खाते एक साल से फ्रीज पड़े हैं। 2,500 लोकेशन वाले देश भर में फैले नेटवर्क के साथ आईआईएफएल सिक्योरिटीज पहले दिन से ही इन खातों को अपनी सर्विस देगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएसई और एनएसई ने दिसंबर 2019 में कार्वी का कारोबारी टर्मिनल बंद कर दिया था। इसका आदेश उन्हें मार्केट रेगुलेटर सेबी ने दिया था। वैसे तो निवेशकों के फंसे हुए पैसे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मगर वे इसे ले नहीं सकते थे। मगर अब वे अपना पैसा ले सकेंगे। एनएसई, बीएसई और एमएसई ने 6 फरवरी 2021 को एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग द्वारा संभाले जाने वाले डीमैट और ट्रेडिंग खातों को किसी अन्य सदस्य / प्रतिभागी को ट्रांसफर करने के लिए बोली प्रक्रिया का ऐलान किया था।
More Articles
- IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!