नयी दिल्ली। लोन कैसा भी हो, जब तक पूरा चुका न दिया जाए टेंशन बरकरार रहती है। ये टेंशन होम लोन जैसे मामले में और भी ज्यादा चलती है, क्योंकि इसकी अवधि बहुत लंबी होती है। इसकी एक वजह है कि ऑटो या पर्सनल लोन के मुकाबले होम लोन के लिए लोन राशि भी बड़ी ली जाती है। होम लोन की ईएमआई 20-30 सालों तक चलना बहुत सामान्य सी बात है। पर कुछ समय बाद आप इससे परेशान हो सकते हैं। हर महीने भरी जाने वाली ईएमआई आपकी सेविंग्स पर असर डालेगी ही डालेगी। मगर यदि आप होम लोन की ईएमआई से जल्दी से जल्दी निजात पाना चाहते हैं तो इसका एक खास तरीका है। इस तरीके से आप न केवल होम लोन से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि लाखों रु भी बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
यहां हम आपको बताएंगे प्री-पेमेंट मोड के बारे में। प्री-पेमेंट मोड ही वो तरीका है जिससे आप लोन से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं बल्कि लाखों रु की बचत भी कर सकते हैं। सबसे पहले बैंक से अपना होम लोन स्टेटमेंट हासिल करें। ये काम ऑनलाइन भी किया जा सकता है। इस स्टेटमेंट ये आप ये जान पाएंगे कि आपको कितने समय में कितना और लोन चुकाना है। इसमें आपको बेसिक लोन राशि के साथ चुकाये जाने वाले ब्याज की जानकारी मिलेगी। इतनी जानकारी लेने के बाद आप हिसाब लगा सकेंगे कि आप कैसे अपना पैसा बचा सकते हैं।
पहले ये देखिए कि आपने कितने सालों के लिए लोन लिया है। अगर आप 30 सालों के लिए 7.5 फीसदी की ब्याज दर से 20 लाख रु का लोन लें तो आपकी ईएमआई करीब 14 हजार रु बनेगी। पर 10 साल की अवधि में ये ईएमआई करीब 23,750 रु होगी। अब यदि आप हर महीने 25 हजार रु की ईएमआई अदा कर सकते हैं तो 30 वर्षीय लोन लें और 14 रु की ईएमआई अदा करते रहें। मगर यहीं आपको एक ट्रिक ये अपनानी है कि हर महीने 10 हजार रु प्री-पेमेंट मोड के जरिए जमा चुकाते रहे हैं। इससे आपकी मूल लोन राशि लगातार घटेगी और लोन भी जल्दी चुकता हो जाएगा। जल्दी लोन चुका पाने से आप ब्याज की भी बचत कर सकेंगे।
यदि आप 30 सालों के लिए 20 लाख रु का लोन लें तो आपको 30.34 लाख रु का ब्याज चुकाना होगा। जबकि इतने ही लोन के लिए 10 सालों की अवधि पर आपको करीब 8.5 लाख रु का ब्याज चुकाना होगा। इस तरह आप प्रीपेमेंट के साथ करीब 22 लाख रु बचा सकते हैं। अलग-अलग लोन राशि और ब्याज दर के हिसाब से ये बचत भी कम-ज्यादा हो सकती है।
प्री-पेमेंट सिस्टम के तहत लोन को उसकी तय अवधि से पहले चुकाने की फैसिलिटी मिलती है। ये एक ईएमआई भुगतान सिस्टम ही है। बस इसमें आप समय से पहले ही ईएमआई चुका देते हैं। जिन लोगों ने लोन लिया हो और बाद उनके पास पैसे आ जाएं तो वो इस सुविधा का लाभ उठा कर काफी बचत कर सकते हैं। इससे बाकी लोन अवधि में कमी आती है और ब्याज की भी बचत होती है।
अगर आपका लोन कुछ साल पहले का है तो हो सकता है कि आपका बैंक प्री-पेमेंट में आनाकानी करे। इसके लिए आप किसी अन्य बैंक लोन ट्रांसफर करा सकते हैं। इससे आपको कई फायदे होंगे। प्री-पेमेंट मोड से लाखों की बचत के साथ यदि आप ऐसे बैंक में जाएं जहां ब्याज दर कम हो तो आप और भी पैसे बचा सकते हैं।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!