नयी दिल्ली। बीएसएनएल ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने अपना 300 जीबी प्लान सीएस337 को कुछ सर्किलों में फिर से पेश किया है, जिनमें पश्चिम बंगाल और सिक्कम शामिल हैं। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 40 एमबीपीएस स्पीड का बेनेफिट मिलता है। ये बीएसएनएल का एक एंट्री-लेवल मासिक प्लान है, जो कि देश के चुनिंदा सर्किलों में उपलब्ध है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएनएल ने इस प्लान को दिसंबर 2019 में 90 दिनों की अवधि के लिए प्रमोशनल आधार पर शुरू किया था। मगर बाद में इस प्लान की अवधि को लगातार बढ़ाया गया। अब बीएसएनएल के ग्राहक इस प्लान का लाभ दिसंबर तक उठा सकते हैं। इससे पहले जून में बीएसएनएल ने कहा था कि 300 जीबी प्लान सीएस337 पैक को 9 सितंबर 2020 तक बढ़ा दिया गया है।
बीएसएनएल के 300 जीबी प्लान सीएस337 के तहत ग्राहकों को 40 एमबीपीएस की स्पीड पर 300 जीबी तक डेटा मिलता है। इस डेटा लिमिट के बाद ग्राहकों को 1 एमबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहता है। ग्राहकों को इस प्लान के तहत देश भर में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग बेनेफिट भी मिलता है। 300 जीबी प्लान सीएस337 पैक मासिक, अर्ध-वार्षिक और वार्षिक आधार पर 12 दिसंबर 2020 तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध है। कोलकाता, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में बीएसएनएल ग्राहक 300 जीबी प्लान सीएस337 पैक का 499 रुपये प्रति माह पर सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।
गौरतलब है कि इस प्लान को बीएसएनएल ने पहले राजस्थान में भी शुरू किया था। मगर टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल ये प्लान राजस्थान में उपलब्ध नहीं है। ग्राहक 2994 रुपये में 300 जीबी प्लान सीएस337 पैक की अर्ध-वार्षिक (6 महीने) सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इसके अलावा 300 जीबी प्लान सीएस337 का वार्षिक आधार पर भी सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसके लिए आपको वर्तमान में 5988 रुपये देने होंगे। यानी आप एक साथ 6 महीने या 1 साल के लिए इस प्लान को ले सकते हैं।
बीएसएनएल ने बताया है कि वार्षिक 300 जीबी प्लान सीएस337 पैक का सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहकों को एक महीने के लिए अतिरिक्त फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। बीएसएनएल का एक और 499 रु वाला प्लान कई सर्किलों में उपलब्ध है। इसमें 20 एमबीपीएस की स्पीड पर 100 जीबी मासिक डेटा मिलता है। ये लिमिट पार होने के बाद भी ग्राहकों को डेटा मिलता रहता है। हालांकि इसके बाद स्पीड 20 एमबीपीएस से घट कर केवल 2 एमबीपीएस रह जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान