नयी दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने एक 12 प्लान लॉन्च किए हैं। ये 12 पोस्टपेड डेटा एड-ऑन प्लान हैं, जिनमें सबसे सस्ता प्लान सिर्फ 50 रुपये का है। कंपनी का 365 रुपये वाला एक पोस्टपेड डेटा ऐड-ऑन प्लान भी है, जिसमें 12 महीनों तक प्रति माह 1 जीबी डेटा मिलता है। वहीं कंपनी के प्रीमियम डेटा पैक की कीमत 1,711 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को 30 जीबी डेटा मिलता है। हालांकि ये सभी डेटा प्लान सिर्फ 2जी और 3जी डेटा हैं, क्योंकि बीएसएनएल अभी देश भर में 4जी सेवाएं की शुरुआत नहीं कर पाई है। जानते हैं कि इन 12 प्लान्स की डिटेल।
महज 50 रुपये वाला बीएसएनएल का सबसे किफायती डेटा पैक 550 एमबी डेटा के साथ आता है। एफयूपी लिमिट के बाद इंटरनेट स्पीड 40 केबीपीएस तक कम हो जाएगी। ये डेटा ऐड ऑन प्लान हैं, इसलिए बीएसएनएल वॉयस कॉलिंग और एसएमएस का लाभ नहीं दे रही है। सूची में अगले डेटा ऐड-ऑन प्लान की कीमत 75 रुपये है। यह 1500 एमबी (1.5 जीबी) डेटा ऑफर करता है, जिसके बाद ग्राहकों को 40 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा।
लिस्ट में तीसरा डेटा ऐड-ऑन प्लान 225 रुपये का है। इस प्लान में ग्राहकों को 2.2 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। इसके बाद स्पीड 40 केबीपीएस तक कम हो जाएगी। 225 रुपये के ऐड-ऑन प्लान में ग्राहकों को 4.2 जीबी डेटा बेनिफिट मिलता है, जो पोस्टपेड प्लान के डेटा बेनेफिट के ऊपर इस्तेमाल किया जा सकता है। अन्य डेटा ऐड-ऑन प्लान्स की तरह यह प्लान भी वॉयस कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट के साथ नहीं आता। डेटा लिमिट के बाद ग्राहकों को 40 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा।
बीएसएनएल के 240 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन प्लान में एक अजीब बात है और वो ये कि इस प्लान में 225 रुपये वाले प्लान से कम डेटा दिया जा रहा है है। बीएसएनएल के 240 रु वाले एड-ऑन प्लान में सिर्फ 3.5 जीबी डेटा बेनेफिट मिल रहा है। फर्क इतना है कि 240 रु वाले प्लान में डेटा लिमिट पूरी होने पर आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा। बीएसएनएल ने 225 रु के डेटा एड-ऑन प्लान की तुलना में 290 रु वाले एड-ऑन प्लान में डेटा बेनेफिट दोगुना कर 9 जीबी कर दिया है। इस लिमिट के बाद 40 केबीपीएस पर इंटरनेट मिलेगा।
बीएसएनएल पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए 340 रुपये वाले डेटा एड-ऑन में 5.5 जीबी डेटा दे रही है। इसके बाद आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलेगा। 501 रु वाले प्लान में आपको कुल 12 जीबी डेटा मिलेगा, जिसके बाद स्पीड 40 केबीपीएस कर दी जाएगी।
बीएसएनएल पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए 549 रुपये वाले डेटा एड-ऑन में 16 जीबी डेटा दे रही है। इसके बाद आपको 40 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलेगा। 666 रु वाले प्लान में आपको कुल 11 जीबी डेटा मिलेगा, जिसके बाद स्पीड 128 केबीपीएस कर दी जाएगी।
बीएसएनएल पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए 901 रुपये वाले डेटा एड-ऑन में 20 जीबी डेटा दे रही है। इसके बाद आपको 128 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलेगा। 1711 रु वाले प्लान में आपको कुल 30 जीबी डेटा मिलेगा, जिसके बाद स्पीड 128 केबीपीएस कर दी जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग