नयी दिल्ली। फ्री इंटरनेट डेटा भला कौन पसंद नहीं करेगा? मगर कंपनियां ऐसे ही फ्री में डेटा नहीं देतीं। पर एयरटेल ग्राहकों के लिए एक खास मौका है फ्री में 6 जीबी तक डेटा पाने का। जी हां एयरटेल फ्री में 6 जीबी तक डेटा दे रही है। इसके लिए आपसे किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। एयरटेल अपने ग्राहकों को 2, 4 और 6 जीबी फ्री डेटा दे रही है। एयरटेल अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए अक्सर इस तरह के खास ऑफर लेकर आती रहती है। आइए जानते हैं फ्री डेटा लेने का तरीका।
एयरटेल अपने ग्राहकों को खास प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करने पर फ्री डेटा कूपन देगी। जैसे कि 598 रु वाले प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करने पर आपको 1-1 जीबी के 6 मुफ्त डेटा रिचार्ज कूपन मिलेंगे। अच्छी बात ये है कि आप इन कूपन को जब चाहे रिचार्ज कर सकेंगे।
एयरटेल के 598 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। इस लिमिट के बाद भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। 598 रु वाले प्लान में आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। कॉलिंग बेनेफिट की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। साथ ही आपको एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, विंक म्यूजिक, फ्री हेलोट्यून्स और फास्टैग पर 150 रु का कैशबैक भी मिलता है।
598 रु के अलावा एयरटेल के 398 रु वाले प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करने पर आपको 1-1 जीबी के 4 मुफ्त डेटा रिचार्ज कूपन मिलेंगे। इस प्लान के साथ भी मिलने वाले कूपन से आप जब चाहे रिचार्ज कर सकते हैं। एयरटेल के 399 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। इस प्लान में भी रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। इस लिमिट के बाद भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा।
399 रु वाले प्लान में भी आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। कॉलिंग बेनेफिट की बात करें तो इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। इस प्लान में भी आपको एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, विंक म्यूजिक, फ्री हेलोट्यून्स और फास्टैग पर 150 रु का कैशबैक भी मिलता है।
एयरटेल के 219 रु वाले प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करने पर आपको 1-1 जीबी के 2 मुफ्त डेटा रिचार्ज कूपन मिलेंगे। इस प्लान के साथ भी मिलने वाले कूपन से आप जब चाहे रिचार्ज कर सकते हैं। एयरटेल के 219 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में भी रोज 1 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। इस लिमिट के बाद भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा।
219 रु वाले प्लान में भी आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। कॉलिंग बेनेफिट की बात करें तो इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। इस प्लान में भी आपको एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, विंक म्यूजिक और फ्री हेलोट्यून्स का अतिरिक्त बेनेफिट मिलता है।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग