CNG Price: आज यानी बुधवार 1 फरवरी को आम बजट आने वाला है। इससे पहले एक अच्छी खबर आई है। मुंबई और उसके आस-पास के जो इलाके है। इन इलाकों में सीएनजी को प्राइस में राहत मिल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए सीएनजी की प्राइस में 2.5 रुपये प्रति किग्रा की कटौती की गई है। इस हिसाब से अब वाहनों में इस्तेमाल की जाने वाली जो सीएनजी है। इसकी कीमत अब प्रति किलो ग्राम 89.50 रु से घटकर 87 रूपये हो जायेगी। सीएनजी के जो लेटेस्ट रेट है। यह एक फरवरी के मध्य रात्रि से लागू होंगी।
सीएनजी पेट्रोल से 44 प्रतिशत सस्ता
सीएनजी की जो कीमतें है। इसके ताजा कटौती से अब सीएनजी पेट्रोल के मुकाबले और सस्ता हो गया है। सीएनजी अब पेट्रोल की कीमतों के मुकाबले अब 44 प्रतिशत सस्ता साबित हो गया है।
फायदा होगा 8 लाख ग्राहकों को
बता दें कि पिछले साल यानी अक्टूबर 2022 के महीने में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी और इसकी कीमतों को 80 रूपये प्रति किलो ग्राम से बढ़ाकर 86 रूपये प्रति किलो ग्राम कर दिया गया था। इसके बाद सीएनजी की कीमतों को एक बार फिर बढ़ाया गया था और इसकी कीमतों को बढ़ाकर 89.50 रूपये प्रति किलो ग्राम कर दिया गया था। अब सीएनजी की कीमतों में कटौती की गई थी। अब इसकी कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलो ग्राम कटौती के बाद यह 87 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गया हैं। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) का यह जो फैसला है। इस फैसले के बाद गैस से चलने वाले वाहनों का इस्तेमाल करने वाले 8 लाख से अधिक ग्राहकों को लाभ होने वाला हैं।
प्रति किलो सीएनजी की कीमत नए साल से पहले 3 रूपये 50 पैसे बढ़ गई थी
सीएनजी की कीमतों में नए साल से पहले बढ़ोतरी की गई थी। उस समय सीएनजी की कीमतों में 3 रूपये 50 पैसे का इजाफा किया गया था। घरेलू गैस के कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी। इसकी कीमतों में 1.50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। इसी के बाद मुंबई में सीएनजी की कीमत 89.50 रूपये प्रति किलो ग्राम हो गई थी और पीएनजी की कीमत 54 रूपये प्रति किलो ग्राम हो गई थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग