नई द‍िल्‍ली: हवाई यात्रियों को सस्ते में हवाई सफर करने का मौका मिल रहा है। तो अगर आप आने वाले दिन में घूमने का प्लान कर रहे हैं और हवाई सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस महीने होली का त्‍योहार है। तो अगर आप होली पर अपने घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। आप सस्ते में हवाई सफर कर सकेंगे। अच्‍छी खबर : हवाई सफर करना हुआ बेहद सस्‍ता, जान‍िए पूरी ड‍िटेल

Advertisement

999 रुपये में हवाई सफर का लुत्फ उठाएं
दरअसल सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया की क्षेत्रीय सहायक एयरलाइंस कंपनी, एलायंस एयर अपने यात्रियों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत यात्री केवल 999 रुपये में हवाई सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। एयरलाइंस एयर के इस ऑफर के तहत 60,000 सीटों की बुकिंग हो सकेगी, जिसकी कीमत 999 रुपये रहेगी।

Advertisement

सस्‍ते में यात्रा करने की बुकिंग हुई शुरू
आपकी जानकारी के ल‍िए बता दें कि यह फ्लाइट नॉन मेट्रो सिटीज के लिए है। कंपनी का यह ऑफर दिल्ली और जयपुर/प्रयागराज, हैदराबाद और बेल्गम, अहमदाबाद और कांडला, बेंगलुरू और कोच्चि/कोझिकोड रूट्स के लिए है। एयरलाइंस एयर का यह सेल दो दिन के लिए ओपन हो रही है। इसकी शुरूआत कल यानी 13 मार्च से होगी जो कि 15 मार्च तक चलेगी। 13 से 15 मार्च तक दौरान बुकिंग कराने वाले यात्री 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच यात्रा कर सकेंगे।

Advertisement

ऑफर में पहले आओ पहले पाओ के तहत होगी बुकिंग
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि एलायंस एयर बजट फ्रेंडली हवाई टिकट उपलब्ध करा रही है। इससे आम जनता को लग्जरी फ्लाइट में सफर करने का मौका मिलेगा। इस ऑफर में पहले आओ पहले पाओ के तहत बुकिंग होगी। हाल ही में एलायंस एयर और प्राइवेट एयरलाइंस विस्तारा ने नई फ्लाइट शुरू करने की अनाउंसमेंट की है। जहां एलायंस एयर दिल्ली-देहरादून-पंतनगर रूट पर फिर से फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है।

Advertisement