नई द‍िल्‍ली: महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। अगर आप नौकरी करने की चाह रखती हैं तो आपके ल‍िए वाकई अच्‍छी खबर है। फास्ट फूड रेस्टोरेंट चेन केएफसी अपने रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारियों की संख्या को दोगुना करने की योजना बना रही है। भारत में अगले 3-4 सालों में केएफसी रेस्टोरेंट में 5,000 महिला कर्मचारी शामिल होंगी। इस बात की जानकारी कंपनी के अधिकारी ने दी है।

Advertisement

40 फीसदी होंगी महिला कर्मचारी
वर्तमान में केएफसी इंडिया दो ऑल-वुमन रेस्टोरेंट संचालित करती है। कंपनी अपनी 'केएफसी क्षमता' प्रोग्राम के तहत महिला कर्मचारियों के कुल अनुपात को 2024 तक बढ़ाकर 40 फीसदी करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल यह अनुपात 30 फीसदी है। केएफसी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर की मानें तो जेंडर डायवर्सिटी बहुत व्यवस्थित रूप से विकसित हुआ है। उन्‍होंने कहा कि 2013-14 और प्री-कोविड के बीच पांच या छह साल में हमारे रेस्टोरेंट में 7-8 फीसदी से बढ़कर 30 फीसदी हो गया है जिसमें टीम के सदस्य और रेस्टोरेंट लीडर्स शामिल हैं। इसे 2024 तक 40 फीसदी तक करने का लक्ष्य है।

Advertisement

महिलाओं की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य
केएफसी की ग्लोबल डायवर्सिटी और समावेश के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए केएफसी इंडिया ने कहा कि इसका उद्देश्य साल 2024 तक अपने रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारियों की संख्या में दो गुना वृद्धि करना है। रेस्टोरेंट में लगभग 2,500 महिलाएं हैं। जि‍समें बढ़ोतरी करके कम से कम अगले तीन-चार सालों में रेस्टोरेंट में महिलाओं की संख्या दोगुनी करने और इसे 5,000 तक लाने का है। बता दें कि कंपनी ने दार्जिलिंग में अपना पहला ऑल-वुमन रेस्टोरेंट खोला था और दूसरा हाल ही में हैदराबाद में खोला गया, जो दुनिया का 25,000वां केएफसी ऑल-वुमन रेस्टोरेंट भी था।

Advertisement

महिला उद्यमी व्यवसाय की दुनिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। अगर आप घर बैठे कुछ काम करना चाहते तो ये खबर जरुर पढ़ें। हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं, जिसके जरिए आप अपनी स्किल को डेवलप करके रोजगार के नए अवसर सृजन कर सकती हैं। अगर आपके पास टैलेंट है तो आप घर बैठे पैसा कमा सकती हैं। अच्‍छी बात तो ये है क‍ि इन स्टार्टअप को किसी बड़े निवेश या शुरू करने के लिए जगह की आवश्यकता नहीं होती है। इन्हें ऑनलाइन शुरू किया जा सकता है। इन ऑनलाइन बिजनेस के जर‍िए आप मोटी कमाई कर सकेंगे।

Advertisement