नयी दिल्ली। गोल्डमैन सैक्स ने बीते शुक्रवार को 10.5 अरब डॉलर के शेयरों की बिक्री की। इन शेयरों को गोल्डमैन सैक्स ने ब्लॉक ट्रेड्स में बेचा। जिन कंपिनयों के शेयरों की बिक्री गोल्डमैन सैक्स ने उनमें चीन की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों से लेकर अमेरिकी मीडिया कंपनियां तक शामिल हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार गोल्डमैन सैक्स बैंक ने अमेरिका में बाजार खुलने से पहले ही बाइडू इंक, टेनसेंट म्यूजिक एंटरटेनमेंट ग्रुप और व्हाट्सप होल्डिंग्स लिमिटेड के 6.6 अरब डॉलर के शेयर बेचे। इसके बाद गोल्डमैन सैक्स ने वायकॉम सीबीएस, डिस्कवरी, फारफेच, iQiyi और जीएसएक्स टेकेडु के 3.9 अरब डॉलर के शेयरों की बिकवाली की।
अचानक बेचे शेयर
गोल्डमैन सैक्स ने चीनी कंपनियों के शेयरों अचानक की। कहा जा रहा है कि इनमें ज्यादातर डील्स का प्रबंधन मॉर्गन स्टेनली ने किया। इनमें कई सिंगल कंपनियों के शेयरों की बिक्री 1 अरब डॉलर से अधिक की रही। बताते चलें कि ब्लॉक ट्रेडों में बड़ी मात्रा में सिक्योरिटीज का सौदा पार्टियों के बीच निजी तौर पर होता है। ये डील्स आम तौर पर खुले बाजार के बाहर होती हैं।
इन शेयरों में आई गिरावट
शुक्रवार को हुई बिकवाली के चलते अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड और नेटएज़ इंक जैसी कंपनियों के शेयरों के दाम गिर गए। हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी देखी गयी। इस रिकवरी से चीन और अमेरिका में इंटरनेट से जुड़े कारोबार में लगी कंपनियों के इंडेक्स को सहारा मिला। हालांकि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की चेतावनी के बाद चीनी शेयरों पर दबाव रहा है।
क्या थी चेतावनी
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने चेतावनी दी थी कि ये अमेरिकी रेगुलेटर्स को विदेशी कंपनियों के फाइनेंशियल ऑडिट की समीक्षा करने के लिए अकाउंट फर्मों को मजबूर करने के लिए कदम उठा रहा है। इसके अलावा चीन की सरकार ने लोकल टेक्नोलॉजी दिग्गजों के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाने का प्रस्ताव किया है जो उनके द्वारा इकट्ठे किए गए डेटा की देखरेख करेगा।
More Articles
- SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति