Gold-Silver पिछले कई हफ्तों से कंसोलिडेशन फेज में बने हुए हैं। ऐसे में निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब गोल्ड-सिल्वर में नई तेजी आएगी या फिर गिरावट का दौर जारी रहेगा, तो कमोडिटी एक्सपर्ट के मुताबिक गोल्ड के लिए ₹1.40 लाख का स्तर मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। ऐसे में पैनिक सेलिंग से बचना चाहिए और 3-4 महीने के नजरिए से धीरे-धीरे निवेश की स्ट्रैटेजी अपनानी चाहिए।

Advertisement

एक्सपर्ट का मानना है कि फिलहाल मार्केट जियोपॉलिटिकल न्यूज का काफी हद तक आदी हो चुका है। पहले क्रूड ऑयल और गोल्ड की चाल एक जैसी देखने को मिलती थी, लेकिन अब मार्केट का सीनारियो बदल चुका है। यूक्रेन-रूस और अमेरिका-ईरान तनाव का असर भी पहले की तुलना में कम हो गया है। अब बाजार की सबसे बड़ी नजर अमेरिकी इन्फ्लेशन डेटा, फेड पॉलिसी और डॉलर इंडेक्स पर बनी हुई है। यही फैक्टर गोल्ड-सिल्वर की अगली दिशा तय करेंगे।

Advertisement

RBI पॉलिसी का गोल्ड पर असर सीमित-

RBI पॉलिसी का गोल्ड पर सीधा असर सीमित रहने की उम्मीद है। हालांकि रुपये की चाल पर नजर रखना जरूरी होगा। फिलहाल रुपया 94 से 97 की रेंज में कारोबार कर रहा है और जब तक यह दायरा नहीं टूटता, तब तक किसी बड़े ट्रेंड की संभावना कम मानी जा रही है। वहीं बॉन्ड यील्ड, डॉलर इंडेक्स और क्रूड ऑयल भी गोल्ड-सिल्वर की चाल में अहम भूमिका निभाएंगे।

Advertisement

सेंट्रल बैंक्स की गोल्ड बाइंग से सपोर्ट-

एक्सपर्ट के अनुसार डी-डॉलराइजेशन की चर्चा, सेंट्रल बैंक्स की लगातार गोल्ड बाइंग और गोल्ड-बैक्ड करेंसी जैसे विषय लॉन्ग टर्म में गोल्ड के लिए सकारात्मक संकेत हैं। चीन, भारत और पोलैंड जैसे देश लगातार अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं, जिससे लॉन्ग टर्म आउटलुक मजबूत दिखाई देता है। वहीं रूस की ओर से गोल्ड बेचने के बावजूद ग्लोबल डिमांड सप्लाई से ज्यादा बनी हुई है, इसलिए बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है।

Advertisement

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]