Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में इस पूरे हफ्ते सोने के भाव में उछाल देखने को मिला है। आज महीने के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को सोने के दाम में स्थिरता दर्ज की जा रही है। डॉलर की मजबूती और अमेरिका में नए टैरिफ तनाव का असर सोना-चांदी पर भी दिख रहा है। ऐसे समय में जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है या आर्थिक दबाव आता है, निवेशक सुरक्षित विकल्प (Safe Haven) की तलाश करते हैं।
सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 105100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 105100 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 96350 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 96350 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 78840 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 78840 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 104950 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 96200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 105100 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 96350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 105100 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 96350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 105100 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 96350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 104950 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 96200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोना एक महीने की ऊंचाई के करीब, हफ्तेभर की बढ़त की ओर
कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निवेश की मांग से दाम को सहारा
बाजारों में सितंबर में फेड की 25 बेसिस प्वाइंट कटौती लगभग तय
फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर ने कहा- अगले महीने से कटौती की उम्मीद
निवेशक आज PCE रिपोर्ट का करेंगे इंतजार, Q2 GDP से बढ़ी महंगाई चिंता
शुक्रवार को सोना 3,410 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा, जो एक महीने से ज्यादा का ऊपरी स्तर है। लगातार दूसरी बार सोने में साप्ताहिक तेजी दिख रही है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग से सोने के दाम को मजबूती मिल रही है।
निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले कदम पर है। राजनीतिक दबाव की वजह से ब्याज दरों में जल्दी कटौती की उम्मीदें बढ़ी हैं। बाजारों ने सितंबर में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती को लगभग तय मान लिया है। फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर ने भी साफ कहा कि वे "पूरी तरह उम्मीद" करते हैं कि अगले महीने से दरों में कटौती शुरू होगी ताकि नीति को न्यूट्रल लेवल पर लाया जा सके।
ट्रेडर्स की नजर अब आज आने वाली PCE प्राइस इंडेक्स रिपोर्ट पर है, जिसमें महंगाई तेजी से बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं। इससे पहले जारी हुए आंकड़ों में दिखा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही (Q2) में पहले से थोड़ा ज्यादा तेज बढ़ी। अगस्त महीने में सोना अप्रैल के बाद सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है।
More Articles
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट