GOLD RATE TODAY, 9 Sept, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: डॉलर में लगातार कमजोरी, हाजिर मांग में बढ़त और फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार, 9 सितंबर को सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखी गई। इस उछाल के साथ सोना फिर से रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं, चांदी में भी बंपर उछाल आई।

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) गोल्ड 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज शुरुआती कारोबार में 1,09,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस सत्र के दौरान डॉलर सूचकांक में लगभग 0.10 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे अन्य मुद्राओं में सोना सस्ता हो गया और इसकी मांग बढ़ गई।

Advertisement

इस महीने सोने की कीमतों में सबसे बड़ा योगदान फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों का रहा है। पिछले साल 31 दिसंबर को हाजिर सोना 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब था। इस साल 8 सितंबर को यह 1,08,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब था।

आज MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Rate Today)

खबर लिखे जाने तक सुबह के सुबह 10:16 बजे एमसीएक्स पर सोने के 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.63 प्रतिशत या 686 रुपये बढ़कर 109204 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.33 प्रतिशत या 414 रुपये बढ़कर 125985 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

Advertisement

सत्र के दौरान सोने ने 109500 रुपये का इंट्राडे हाई और 108600 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 126020 रुपये का इंट्राडे हाई और 125462 रुपये का इंट्राडे लो बनाया।

वहीं गुड रिटर्न्स के मुताबिक, देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 11,029 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,110 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 8,272 रुपये प्रति ग्राम थी। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 9 सितंबर को सुबह 10:07 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 10,837 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,934 रुपये प्रति ग्राम थी।

Advertisement

गोल्ड का सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल (Gold Support And Resistance Level)

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आज के सत्र में सोने को 3,650-3,634 डॉलर पर सपोर्ट और 3,692-3,710 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 41.64-41.30 डॉलर पर सपोर्ट और 42.20-42.50 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है।

एमसीएक्स पर सोने को 1,08,000-1,07,440 रुपये पर सपोर्ट और 1,09,100-1,09,650 रुपये पर रजिस्टेंस है, जबकि चांदी को 1,24,800-1,23,500 रुपये पर सपोर्ट और 1,26,600-1,27,700 पर रजिस्टेंस है।

Advertisement

जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव

Delhi Gold Price (राजधानी दिल्ली में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,044 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,125 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,287 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।

Mumbai Gold Rate (मुंबई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,029 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 10,110 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,287 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।

Advertisement

Kolkata Gold Rate (कोलकाता में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,029 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,110 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,287 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।

Chennai Gold Rate (चेन्नई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,073 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,150 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,405 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।

चांदी की कीमत आज : Silver Rate In India Today, 9 Sep

भारतीय सर्राफा संघ (IBJ) के अनुसार, 9 सितंबर को चांदी की कीमत 1,26,900 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।