Gold Price Today; (13 Oct 2025 Gold Price), Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: टैरिफ को लेकर एक बार फिर से अमेरिका और चीन में शुरु हुए ट्रेड वॉर से बढ़ते तनाव के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव में धुआंधार तेजी देखी जा रही है। इसी कड़ी में घरेलू बाज़ार में सोमवार, 13 अक्टूबर को एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने और चांदी के भाव एक नई ऊंचाई पर पहुंच गए।
वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की बात करें तो शुक्रवार को लगातार आठवें साप्ताहिक बढ़त के साथ 4,060 डॉलर प्रति औंस से ऊपर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इस बीच, चांदी 1.1 प्रतिशत बढ़कर 51 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
शुरुआती कारोबार की बात करें तो एमसीएक्स सोना 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2250 रुपये से अधिक बढ़कर 123680 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई पर पहुंच गया जबकि एसीएक्स चांदी 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 5000 रुपये से अधिक की बढ़त के साथ 152322 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई बनाया।
खबर लिखे जाने तक सुबह के 10:01 बजे दिसंबर वायदा सोना 1890 रुपये या 1.6 फीसदी की बढ़त के साथ 123253 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी वायदा कॉन्ट्रैक्ट 3.47 फीसदी की उछाल के साथ 151550 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। एक्सपर्ट्स् के मुताबिक, एमसीएक्स पर दिसंबर वायदा सोने की कीमत बढ़कर 122,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो सकती है और 121,500 प्रति 10 ग्राम एक अच्छा सपोर्ट है।
Gold Price Today In India
आज भारत में सोने के कीमत की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,540 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,495 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) ₹9,405 प्रति ग्राम है।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
यदि चेन्नई की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,573 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,525 और 18 कैरेट का भाव ₹9,525 प्रति ग्राम है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट का भाव ₹12,540 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,495 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,405 प्रति ग्राम है।
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,555 प्रति ग्राम, 22 कैरेट का भाव ₹11,510 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,420 प्रति ग्राम है। वहीं, कोलकाता में 24 कैरेट का रेट ₹12,540 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,495 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,405 प्रति ग्राम है।
इसके अलावा यदि बैंगलोर में सोने के भाव की बात करें तो 24 कैरेट का रेट ₹12,540 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,495 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,405 प्रति ग्राम है। हैदराबाद 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹12,540 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का रेट ₹11,495 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का रेट ₹9,405 प्रति ग्राम है।
चांदी का भाव आज (Silver Rate Today)
आज भारत में चांदी की कीमत ₹185 प्रति ग्राम और ₹1,85,000 प्रति किलोग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार