Gold Rate Today In India, 1 Sep 2025: महीने और हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (1 सितंबर) को जहां एक ओर शेयर बाज़ार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखी गई, वहीं दूसरी ओर घरेलू वायदा बाजार में भी उछाल दर्ज हुई और येलो मेटल यानी सोने की कीमतों में तेजी आई।
अच्छी हाजिर मांग, डॉलर में कमजोरी, सितंबर में अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीतियों के साथ वैश्विक आर्थिक विकास पर उनके प्रभाव को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच कमोडिटी मार्केट में गोल्ड रेट में उछाल आई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) गोल्ड का 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट सुबह 9:16 बजे के आसपास 0.97% बढ़कर 105,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे जबकि दूसरी ओर, एमसीएक्स सिल्वर के 28 नवंबर कॉन्ट्रैक्ट 1.83% बढ़कर 1,23,847 रुपये प्रति किलोग्राम पर थे।
रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने का भाव
हालांकि सत्र के दौरान एमसीएक्स गोल्ड 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 2 प्रतिशत बढ़कर 1,05,937 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए थे, जबकि एमसीएक्स सिल्वर के 5 दिसंबर के अनुबंध भी लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,24,214 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।
खबर लिखे जाने तक सुबह के 10:14 बजे MCX पर सोना 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 1.13 फीसदी या 1174 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 104998 रुपये पर कारोबार कर रहे थे जबकि चांदी 28 नवंबर कॉन्ट्रैक्ट 2.04 फीसदी या 2476 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 124100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,603 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,720 रुपये प्रति ग्राम है।
मुंबई में - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,588 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 9,705 रुपये प्रति ग्राम है।
कोलकाता में - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,588 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,705 रुपये प्रति ग्राम है।
चेन्नई में - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,588 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,705 रुपये प्रति ग्राम है।
Silver Rate In India Today, 1 Sep
भारतीय सर्राफा संघ (आईबीए) के अनुसार, 1 सितंबर को सुबह 9:17 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत 1,05,130 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 96,369 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। आईबीए की वेबसाइट के अनुसार, आज चांदी की कीमत 1,23,800 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
More Articles
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट