Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोमवार यानी 12 जनवरी को सोने की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। आज यहां गोल्ड फ्लैट रेट पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। निवेशक इन दिनों सुरक्षित निवेश को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।

Advertisement

इसी वजह से सोना और चांदी के दाम पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिति और दुनिया भर की आर्थिक हलचल का असर इन कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Advertisement

MCX पर सोने का 5 फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:06 बजे 2358 रुपए यानी 1.7 प्रतिशत रुपए उछलकर 141177 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 133385 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 133385 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 123503 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 123503 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आज 18 कैरट सोने के भाव में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 101535 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 101535 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 130450 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 128900 रुपए था।

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 27000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 26000 रुपए था।

Advertisement

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार

इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:15 मिनट तक 4,581.23 डॉलर रही है। इसमें 71.73 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.59 परसेंट के करीब की तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार

इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:15 मिनट तक 84.22 डॉलर रही है। इसमें 4.37 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 5.47 परसेंट के आस पास की तेजी है।