Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में शनिवार को सोने की कीमत में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है, गोल्ड यहां स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है। आज यह खबर सोने के खरीदारों के लिए अच्छी हो सकती है। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों ने निवेशकों का रुख फिर से सोने की ओर मोड़ दिया है।

Advertisement

दरअसल, अमेरिका के निजी क्षेत्र की रोजगार रिपोर्ट्स ने यह संकेत दिए हैं कि फेडरल रिजर्व (US Fed) दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। ब्याज दरों में संभावित कमी का असर सीधे सोने की कीमतों पर पड़ता है, क्योंकि निवेशक शेयरों और बॉन्ड्स की बजाय सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं।

Advertisement

इसके अलावा, 1 अक्टूबर से जारी अमेरिकी सरकारी शटडाउन ने भी बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। इस वजह से सोने को एक "सेफ हेवन एसेट" यानी सुरक्षित निवेश माना जा रहा है। निवेशक अपने पैसे को जोखिम वाले एसेट्स से निकालकर गोल्ड में लगा रहे हैं।

साथ ही, डॉलर इंडेक्स के 100 के नीचे गिरने से भी सोने को मजबूती मिली है। डॉलर कमजोर होने पर अन्य मुद्राओं में सोना सस्ता हो जाता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग और बढ़ जाती है।

Advertisement

जानकारों का कहना है कि अगर अमेरिकी आर्थिक आंकड़े कमजोर रहते हैं और ब्याज दरों में वास्तव में कटौती होती है, तो आने वाले हफ्तों में सोने की कीमतें एक नया रिकॉर्ड स्तर छू सकती हैं।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 122020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 122020 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 111880 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 11880 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 91520 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 91520 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)

मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 122020 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 111880 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 122170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 122030 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 122170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 122030 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 122170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 112400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 122020 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 111880 रुपए प्रति 10 ग्राम है।