Dubai Gold Rate Today: दुबई में हफ्ते के पहले दिन यानी 5 जनवरी को सोने के दाम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं आया है। आज यहां गोल्ड अपने पुराने रेट पर बिक रहा है। शनिवार को अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं।
इस हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिए जाने की खबर से दुनिया भर में हलचल मच गई। इसके तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने कहा कि जब तक वेनेजुएला में शांति और स्थिरता पूरी तरह बहाल नहीं होती, तब तक वहां अमेरिका का नियंत्रण बना रहेगा। इस बयान से साफ है कि यह विवाद जल्दी खत्म होता नहीं दिख रहा।
MCX पर सोने का 5 फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:30 बजे 1560 रुपए यानी 1.15 प्रतिशत रुपए उछलकर 137321 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 128262 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 128262 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 118740 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 118740 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 97609 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 97609 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराहा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज अहमदाबाद सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 126000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 124550 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज अहमदाबाद सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 24700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 24100 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1.91 फीसदी या 82.66 डॉलर उछाल के साथ 4,415.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार सुबह 11:05 बजे 75.43 फीसदी या 2.67 डॉलर की तेजी के साथ 3.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार