Dubai Gold Rate Today: दुबई में हफ्ते की शुरुआत सोने की कीमत में स्थिरता के साथ हुई है आज यहां गोल्ड रेट में किसी भी तरह का फेरबदल देखने को नहीं मिल रहा है। आज ये खबर सोने के खरीदारों के लिए अच्छी हो सकती है। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बावजूद दिसंबर में आगे रेट कट की संभावना को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Advertisement

MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:30 बजे 501 रुपए यानी 0.41 प्रतिशत रुपए उछलकर 121733 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 116578 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 116578 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 107936 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 107936 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

आज 18 कैरट सोने के भाव में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 88717 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88717 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज पटना सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 112930 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 112800 रुपए था।

Advertisement

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज पटना सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 152400 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 15200 रुपए था।

सोने का वैश्विक दाम

वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.30 फीसदी या 11.83 डॉलर की तेजी के साथ 4,014.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Advertisement

चांदी का वैश्विक दाम

सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार सुबह 11:45 बजे 48.92 फीसदी या 0.23 डॉलर की तेजी के साथ 0.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

दुबई में गोल्ड की कीमत कैसे तय की जाती है

दुबई में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट के आधार पर तय होती है। यहां सोने की कीमतें मुख्य रूप से लंदन बुलियन मार्केट और COMEX में चल रहे दामों पर निर्भर करती हैं। हर दिन Dubai Gold & Jewellery Group (DGJG) नए रेट जारी करता है, जो यूएई दिरहम (AED) में तय किए जाते हैं। सोने की शुद्धता यानी कैरेट के हिसाब से रेट अलग-अलग होते हैं 24K सबसे महंगा और 18K सबसे सस्ता माना जाता है।

Advertisement

दुकानदार इसमें मेकिंग चार्ज और 5% वैट (VAT) जोड़ते हैं। इसके अलावा, डॉलर की मजबूती या कमजोरी का भी दिरहम और सोने की कीमत पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए दुबई में गोल्ड रेट रोजाना कई बार बदलते हैं। पारदर्शिता और कम टैक्स के कारण दुबई दुनिया के सबसे पसंदीदी गोल्ड मार्केट्स में से एक है, जिसे "City of Gold" कहा जाता है।