Dubai Gold Rate Today: सोमवार 29 दिसंबर को दुबई में सोने के भाव में किसी भी तरह का बदलाव नहीं आया है। आज यहां गोल्ड फ्लैट रेट पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, बीते कई दिनों से सोने के दाम में तेजी और गिरावट का रुख बना हुआ है।
बाजार में अनिश्चितता के माहौल के बीच लोग सुरक्षित निवेश की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं, जिससे सोना-चांदी की मांग बढ़ी है। अमेरिका में आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी को मजबूत सहारा मिला है। जब ब्याज दरें घटने की संभावना होती है, तो निवेशक सोना जैसे सुरक्षित विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं। इसका सीधा असर भारत के घरेलू बाजार पर भी पड़ा है।
MCX पर सोने का 5 फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:00 बजे 48 रुपए यानी 0.03 प्रतिशत रुपए फिसलकर 139825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 133785 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 133785 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 123866 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 123866 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 101823 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 101823 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 130050 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 130750 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 25800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 26200 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.38 फीसदी या 17.16 डॉलर की गिरावट के साथ 4,517.00 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार सुबह 11:06 बजे 80.11 फीसदी या 0.82 डॉलर की तेजी के साथ 1.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी