Dubai Gold Rate Today: दुबई में हफ्ते के पहले दिन सोने की कीमत में स्थिरता दर्ज की जा रही है। लेकिन बीते कई दिनों यहां सोने के भाव में उछाल और गिरावट दर्ज की गई है। इस हफ्ते भारतीय और वैश्विक बाजारों की नजर अमेरिका की बड़ी आर्थिक रिपोर्ट्स पर रहने वाली है। इनमें सबसे अहम सितंबर का नॉन-फार्म पेरोल्स डेटा है, जिसे अमेरिका गुरुवार को जारी करेगा।
यह रिपोर्ट बताती है कि पिछले महीने कितनी नौकरियां बनीं और वहां का जॉब मार्केट किस स्थिति में है। इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती या कमजोरी का बड़ा संकेत माना जाता है। अगर आंकड़े अच्छे आते हैं, तो यह संकेत देता है कि आर्थिक गतिविधियां मजबूत हैं। वहीं रिपोर्ट कमजोर आई, तो इसका मतलब है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो रही है।
यह डेटा फेडरल रिजर्व की दिसंबर पॉलिसी पर भी असर डालेगा। मजबूत नौकरी के आंकड़े फेड को ब्याज दरें ऊंची रखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, जबकि कमजोर डेटा दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ा सकता है। इसी वजह से इस हफ्ते सोने की कीमतों में भी हलचल देखी जा सकती है, क्योंकि ब्याज दरों की उम्मीद बदलते ही सोने की दिशा तेजी से बदलती है।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:35 बजे 921 रुपए यानी 0.37 प्रतिशत रुपए फिसलकर 122640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 118762 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 118762 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 109896 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 109896 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 90353 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90353 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज इंदौर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 114600 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 114700 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज इंदौर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 16700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 16900 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.51 फीसदी या 20.83 डॉलर की गिरावट के साथ 4,059.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में उछाल देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार सुबह 11:40 बजे 50.71 फीसदी या 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 0.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी