Gold Price Today; 19 Dec 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: बैंक ऑफ जापान (BoJ) द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने और अमेरिका में कम महंगाई के आंकड़ों के बीच शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। वहीं घरेलू सर्राफा बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर के भाव में कमजोरी आई।

Advertisement

बैंक ऑफ जापान (BOJ) ने अपनी मुख्य पॉलिसी दर को बढ़ाकर 0.75% कर दिया है, जो सितंबर 1995 के बाद से इसका उच्चतम स्तर है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय सोने की कीमतें भी अमेरिका में उम्मीद से कम महंगाई के आंकड़ों के कारण गिरीं, जबकि डॉलर इंडेक्स में तेजी ने भी बुलियन को नीचे की ओर खींचा।

Advertisement

MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today

शुक्रवार (19 दिसंबर) को MCX गोल्ड 5 फरवरी कॉन्ट्रैक्ट करीब 1000 रुपये टूटकर 1,33,675 रुपये/10g के इंट्राडे लो पर पहुंच गया जबकि MCX सिल्वर 5 मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1000 रुपये से अधिक फिसलकर 2,02,656 रुपये/Kg के इंट्राडे लो पर आ गया।

सत्र के दौरान गोल्ड ने 1,34,082 रुपये प्रति 10 ग्राम का और सिल्वर ने 2,03,798 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई बनाया। पिछले सत्र में बंद होने पर सोना 1,34,521 रुपये/10g पर जबकि चांदी 2,03,565 रुपये/kg पर रहा था।

Advertisement

Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)

प्रति ग्राम सोने का भाव

कैरेटआज का भाव (19 दिसंबर)कल का भाव (18 दिसंबर)बदलाव
24 कैरेट13,418 रुपये13,484 रुपये -66 रुपये
22 कैरेट12,300 रुपये12,360 रुपये -60 रुपये
18 कैरेट (99)10,064 रुपये10,113 रुपये -49 रुपये

प्रति 10 ग्राम सोने का भाव

कैरेटआज का भाव (19 दिसंबर)कल का भाव (18 दिसंबर)बदलाव
24 कैरेट1,34,180 रुपये1,34,840 रुपये-660 रुपये
22 कैरेट1,23,000 रुपये1,23,600 रुपये-600 रुपये
18 कैरेट (999)1,00,640 रुपये1,01,130 रुपये-490 रुपये

देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)

देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी गुरुार के मुकाबले इसमें कमजोरी दर्ज हुई है। ऐसे में कल दर्ज 2,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो शुक्रवार को देश में चांदी का भाव 2,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी प्रति किलोग्राम 2000 रुपये नीचे है।

Advertisement

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

दिल्ली में सोने का भाव प्रति ग्राम

24 कैरेट - 13,433 रुपये

22 कैरेट - 12,315 रुपये

18 कैरेट - 10,079 रुपये

चेन्नई में सोने का भाव प्रति ग्राम

24 कैरेट - 13,506 रुपये

22 कैरेट - 12,380 रुपये

18 कैरेट - 10,330 रुपये

मुंबई, कोलकाता और बैंगलोर में सोने का भाव प्रति ग्राम

24 कैरेट - 13,418 रुपये

Advertisement

22 कैरेट - 12,300 रुपये

18 कैरेट - 10,064 रुपये

पटना में सोने का भाव प्रति ग्राम

24 कैरेट - 13,423 रुपये

22 कैरेट - 12,305 रुपये

18 कैरेट - 10,069 रुपये


गुआहाटी में सोने का भाव प्रति ग्राम

24 कैरेट - 13,418 रुपये

22 कैरेट - 12,300 रुपये

18 कैरेट - 10,064 रुपये

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]