Gold Price Today; 6 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: उम्मीद से बेहतर अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों के बाद इस साल अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने के साथन डॉलर में कमजोरी के चलते गुरुवार (6 नवंबर) को घरेलू बाज़ार में सोने और चांदी में तेजी देखी गई। एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज गोल्ड एंड सिल्वर दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट में शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज हुई।
डॉलर सूचकांक में लगभग 0.20 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन यह 100 अंक से ऊपर रहा, जो अपने चार महीने के उच्चतम स्तर से थोड़ा नीचे था। अमेरिका में 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड भी लगभग एक महीने के अपने उच्चतम स्तर से थोड़ा नीचे रहा। बेहतर निजी अमेरिकी पेरोल आंकड़ों ने इस साल अमेरिकी फेड द्वारा दरों में और कटौती की उम्मीदों पर दबाव के चलते डॉलर और अमेरिकी बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड स्थिर रहे।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर बुधवार (5 नवंबर) के मुकाबले थोड़ी उछाल दर्ज हुई है। इसके साथ देश में आज (गुरुवार, 6 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,191 रुपये प्रति ग्राम है जो कि बुधवार के मुकाबले 43 रुपये ज्यादा है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,175 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 40 रुपये प्रति ग्राम ऊपर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,143 रुपये प्रति ग्राम है जो बुधवार की तुलना में 32 रुपये मजबूत है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,21,910 रुपये है जो कि बुधवार के बंद भाव 1,21,480 रुपये से 430 रुपये अधिक है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,11,750 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,11,350 रुपये के मुकाबले 400 रुपये ऊपर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 91,430 रुपये है जो बुधवार के बंद भाव 91,110 रुपये की तुलना में 320 पर मजबूत है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी बुधवार के मुकाबले थोड़ी ऊपर है। ऐसे में बुधवार को दर्ज 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 1,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है, जो 1000 रुपये की मजबूती को दर्शाता है।
MCX Gold Price + MCX Silver Price
अब एमसीएक्स की बात करें तो गुरुवार को को 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट सोने का भाव लगभग 200 रुपये चढ़कर 1,20,714 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया जबकि सत्र के दौरान 1,20,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे लो बनाया। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी के 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट की बात करें तो सत्र के दौरान 147640 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई और 146658 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। बुधवार को एमसीएक्स चांदी 147321 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था जबकि एमसीएक्स सोना 120522 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ी मजबूती दर्ज हुई। देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,206 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,190 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,157 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,191 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,175 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,143 रुपये प्रति ग्राम है। चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,273 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,250 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,390 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट