Gold Price Today; 28 Oct 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बीच सर्राफा कीमतों में गिरावट और डॉलर में मजबूती के चलते मंगलवार को देश में सोने के भाव में कमज़ोरी देखी गई। हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) पर तकनीकी गड़बड़ी के चलते देर से कारोबार शुरु होने के बीच इसमें उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला है।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर सोमवाप (27 अक्टूबर) के मुकाबले थोड़ी कमज़ोरी देखने को मिली है। इसके साथ देश में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,082 रुपये प्रति ग्राम है जो कि सोमवार के मुकाबले 246 रुपये कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,075 रुपये प्रति ग्राम है जो सोमवार के मुकाबले 225 रुपये प्रति ग्राम नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,062 रुपये प्रति ग्राम है जो सोमवार की तुलना में 184 रुपये कम है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,20,820 रुपये है जो कि सोमवार (27 अक्टूबर) के 1,23,280 रुपये के मुकाबले 2460 रुपये कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,10,750 रुपये है जो कल के 1,13,000 रुपये के मुकाबले 2250 रुपये नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 90,620 रुपये है जो रविवार को दर्ज 92,460 रुपये की तुलना में 1840 रुपये नीचे है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कल यानी सोमवार के मुकाबले आज देश में चांदी का भाव 151 रुपये प्रति ग्राम और 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बरकरार है। यानी प्रति किलोग्राम चांदी 4000 रुपये नीचे है।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
हालांकि, एमसीएक्स की बात करें तो यहां पर मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। सुबह के 10:11 बजे के आसपास के कारोबार में एमसीएक्स 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट सोने का भाव लगभग 100 रुपये से अधिक चढ़कर 121043 रुपये प्रति 10 ग्राम था जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट भी 100 रुपये उछलकर 143460 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,342 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,314 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,260 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में कीमतें एक समान हैं, जहाx 24 कैरेट सोने की कीमत 12,327 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,299 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,245 रुपये प्रति ग्राम है।
महानगरों में चेन्नई में सबसे ज़्यादा दाम दर्ज किए गए हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,490 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,449 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,574 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, बैंगलोर में भी मुंबई के दाम लगभग बराबर हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,327 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,299 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,245 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी