Gold Price Today; 25 Oct 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: त्योहारी सीजन के बीच घरेलू सर्राफा बाज़ार में लगातार सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अब इस कड़ी में चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत के बीच आज देश में सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखी गई है। हालांकि, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) की बात करें तो बीते दिन सुबह के कारोबारी सत्र में सोने का भाव चढ़ा था लेकिन शाम के सत्र में सोने में थोड़ी कमजोरी देखी गई थी।

Advertisement

Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)

हालांकि, घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो यहां पर शनिवार (25 अक्टूबर) को तेजी देखने को मिली। इसके साथ देश में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,562 रुपये प्रति ग्राम है जो कि शुक्रवार के मुकाबले 125 रुपये ज्यादा है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,515 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 115 रुपये प्रति ग्राम ऊपर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,422 रुपये प्रति ग्राम है जो गुरुवार की तुलना में 94 रुपये अधिक है।

Advertisement

प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,620 रुपये है जो कि गुरुवार (23 अक्टूबर) के 1,24,370 रुपये के मुकाबले 1250 रुपये अधिक है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,15,150 रुपये है जो कल के 1,14,000 रुपये के मुकाबले 1150 रुपये ऊपर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 94,220 रुपये है जो गुरुवार की 93,280 रुपये की तुलना में 940 रुपये अधिक है।

Advertisement

देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)

देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कोई बदलाव देखने को मिली है। कल यानी शुक्रवार के मुकाबले आज देश में चांदी का भाव 156 रुपये प्रति ग्राम और 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बरकरार है।

MCX Gold Price + MCX Silver Price

वहीं, साप्ताहिक छुट्टी के चलते कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX में कोई कारोबार नहीं हो रहा है। ऐसे में एमसीएक्स की बात करें तो बीते दिन यहां पर शाम के सत्र में सोना और चांदी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। एमसीएक्स 5 दिसंबर वायदा सोना 0.16 प्रतिशत या 196 रुपये टूटकर 1,23,255 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था जबकि एमसीएक्स 5 दिसंबर वायदा चांदी 0.22 प्रतिशत या 320 रुपये टूटकर 147150 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था।

Advertisement

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]