Gold and Silver rate today: बेंगलरू में एक बार फिर मंगलवार को सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, बीते कई दिनों सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही थी। देश में सोना और चांदी की कीमतें हर शहर में अलग-अलग होती हैं, और इसके कई कारण हैं।
सबसे बड़ा कारण है स्थानीय टैक्स, शहरों के बीच ट्रांसपोर्ट का खर्च, और हर इलाके की बुलियन एसोसिएशन द्वारा तय किया गया स्थानीय रेट। इसी वजह से एक ही दिन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में अलग-अलग भाव देखने को मिलते हैं।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाला उतार-चढ़ाव भी भारत के रेट को सीधे प्रभावित करता है। दुनिया में सोने-चांदी की कीमतें बदलने पर भारत में भी भाव ऊपर-नीचे होते हैं। फेडरल रिजर्व की नीतियां, डॉलर की मजबूती या कमजोरी, और बाजार की डिमांड ये सभी कारक सोने-चांदी के दाम पर बड़ा असर डालते हैं।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 127040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 125130 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 116450 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 114700 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में उछाल दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 95280 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 93850 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 127040 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 114700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 127190 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 116600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 127190 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 116600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 127190 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 116600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 127040 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 114700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 125322 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:58 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 1468 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 157000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:58 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 2518 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:59 मिनट तक 4,144.68 डॉलर रही है। इसमें 49.23 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.20 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:59 मिनट तक 51.51 डॉलर रही है। इसमें 0.87 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.73 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More Articles
- आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी