Gold Price Today; 23 Oct 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: बीते कुछ हफ्तों से लगातार सोने के भाव में भारी तेजी दर्ज होने के बाद अब घरेलू बाज़ार में सोने और चांदी के भाव में लगातार कमज़ोरी देखी जा रही है। आज, गुरुवार को देश के कई राज्यों में भाई दूज की छुट्टी है और इस बीच घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरवाट के साथ चांदी प्रति किलोग्राम 1.60 लाख से नीचे फिसल गया जबकि सोना 1.25 लाख प्रति 10 ग्राम के थोड़ा ऊपर है। सोने और चांदी के भाव में धनतेरस के दिन से कमजोरी देखने को मिल रही है।

Advertisement

हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो आज सोने और चांदी दोनों के भाव में बढ़त देखने को मिला है। शुरुआती कारोबार में 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट सोना और चांदी के 10 ग्राम के भाव में बढ़त दर्ज हुई है।

Advertisement

Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)

घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो कमज़ोरी दर्ज होने के साथ देश में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,508 रुपये प्रति ग्राम है जो कि बुधवार के मुकाबले 81 रुपये है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,465 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 75 रुपये प्रति ग्राम नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,381 रुपये प्रति ग्राम है जो मंगलवार की तुलना में 61 रुपये कम है।

Advertisement

प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,080 रुपये है जो कि बुधवार (22 अक्टूबर) के 1,25,890 रुपये के मुकाबले 810 रुपये कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,650 रुपये है जो कल के 1,15,400 रुपये के मुकाबले 750 रुपये नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 93,810 रुपये है जो बुधवार की 94,420 रुपये की तुलना में 610 रुपये कम है।

Advertisement

देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)

देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में थोड़ी कमज़ोरी देखने को मिली है। कल यानी बुधवार के मुकाबले 1000 रुपये की गिरावट आई है। आज देश में चांदी का भाव 159 रुपये प्रति ग्राम और 1,59,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today

सुबह के 9:45 बजे के आसपास एमसीएक्स सोना 5 दिसंबर वायदा लगभग 0.70 प्रतिशत या करीब 845 रुपये बढ़कर 1,22,698 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 527 रुपये या 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 1,46,085 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

देश के प्रमुख शहरों में आज 22K और 24K सोने का भाव

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]