Gold and Silver rate today: नए साल के दूसरे दिन भी सोने के भाव में उछाल बना हुआ है। सोने के भाव में इस साल की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। डॉलर में जारी नरमी और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से आगे भी ब्याज दरें घटाने की संभावना ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग को मजबूत बनाए रखा है। डॉलर इंडेक्स इस समय करीब दो हफ्तों के निचले स्तर के आसपास बना हुआ है, जिससे निवेशकों का झुकाव सोना जैसे सेफ एसेट्स की ओर बढ़ा है।
आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर अमेरिका से आने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी। ये आंकड़े यह तय करने में मदद करेंगे कि आगे फेडरल रिजर्व किस तरह की नीति अपना सकता है। खासतौर पर महंगाई, रोजगार और ग्रोथ से जुड़े आंकड़ों को काफी अहम माना जा रहा है।
इसी बीच, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक 27 और 28 जनवरी को होने वाली है। इस बैठक में ब्याज दरों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। अगर फेड आगे भी दरों में कटौती का संकेत देता है, तो सुरक्षित निवेश विकल्पों को और समर्थन मिल सकता है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 136200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 135060 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 124850 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 123800 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 102150 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 101290 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 136200 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 124850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 136350 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 125000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 136350 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 125000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 136350 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 125000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 136200 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 124850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
More Articles
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी