Gold Price Today; (17 Oct 2025 Gold Price), Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: देश में धनतरेस के मौके पर खरीदारी की तैयारियां जोरों पर है और इस बीच सोने-चांदी के भाव ने सबको डराकर रख दिया है। धनतेरस से एक दिन पहले यानी आज शुक्रवार को सर्राफा बाज़ार और एमसीएक्स पर सोना और चांदी ने एक नई ऊंचाई को छू लिया।

Advertisement

सकारात्मक वैश्विक संकेतों, कमजोर डॉलर और मजबूत हाजिर मांग के चलते शुक्रवार, 17 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की दरें ऑल टाईम हाई पर पहुंच गईं।

Advertisement

MCX Gold Rate Today + MCX Silver Price Today

एमसीएक्स गोल्ड 5 दिसंबर वायदा 2,300 रुपये से अधिक या 1.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,32,294 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर वायदा लगभग 2,300 रुपये या 1.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,70,415 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Advertisement

अमेरिकी-चीन व्यापार तनाव और अमेरिकी फेड दरों में और कटौती की उम्मीदों से सर्राफा में तेजी आने के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, सोने की कीमतें 2008 के बाद से अपने सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक प्रदर्शन के लिए तैयार दिखाई दीं। डॉलर सूचकांक में 0.20 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे विदेशी मुद्राओं में सोना सस्ता हो गया, जिससे मांग में संभावित रूप से वृद्धि हुई।

Advertisement

Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)

घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो यहां पर भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 13,277 रुपये प्रति ग्राम है जो कि गुरुवार के मुकाबले 333 रुपये प्रति ग्राम अधिक है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 12,170 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 305 रुपये प्रति ग्राम अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,958 रुपये प्रति ग्राम है जो गुरुवार की तुलना में 250 रुपये ज्यादा है।

Advertisement

देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)

देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में थोड़ी कमजोरी देखने को मिली। आज देश में चांदी का भाव 185 रुपये प्रति ग्राम और 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। यानी प्रति किलो की बात करें तो गुरुवार के मुकाबले 4000 रुपये कम है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

प्रमुख शहरों की बात करें तो चेन्नई (Chennai Gold Rate) में 24 कैरेट सोने का भाव 13,309 रुपये प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव 12,200 रुपये ग्राम है। वहीं, मुंबई (Mumbai Gold Rate) में 24 कैरेट का भाव 13,277 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट का भाव 12,170 रुपये प्रति ग्राम है।

Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rate) में आज 24 कैरेट सोने का भाव 13,292 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट का भाव 12,185 रुपये प्रति ग्राम है जबकि कोलकाता (Kolkata Gold Rate) में 24 कैरेट का रेट 13,277 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट का भाव 12,170 रुपये प्रति ग्राम है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]