Gold Price Today; 17 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ डॉलर में तेजी के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी के भाव में कमजोरी दर्ज हुई। डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ स्थिर रहा, जिससे सोने की मांग और कीमतों पर असर देखने को मिला है। वहीं घरेलू सर्राफा बाज़ार की बात करें तो यहां पर भी सोने और चांदी के भाव में कमजोरी देखी गई है।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर रविवार (16 नवंबर) के मुकाबले थोड़ी गिरावट दर्ज हुई है। इसके साथ देश में आज (सोमवार, 17 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,497 रुपये प्रति ग्राम है जो कि रविवार के बंद भाव 12,508 रुपये से 11 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,455 रुपये है जो कल के बंद भाव 11,465 रुपये प्रति ग्राम से 10 रुपये कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 9,373 रुपये प्रति ग्राम है, जो रविवार के बंद भाव 9,381 रुपये की तुलना में 8 रुपये कमजोर है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,970 रुपये है जो कि रविवार के बंद भाव 1,25,080 रुपये से 110 रुपये कमजोर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,550 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,14,650 रुपये से 100 रुपये नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 93,730 रुपये है जो रविवार के बंद भाव 93,810 रुपये की तुलना में 80 रुपये कम है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी रविवार के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में रविवार को दर्ज 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 1,67,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम कम है।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,512 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,470 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,388 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,589 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,540 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,625 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,497 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,455 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,373 रुपये प्रति ग्राम है।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव की बात करें तो सोमवार को गिरावट देखी गई। शनिवार और रविवार को एमसीएक्स पर ट्रेडिंग बंद थी। ऐसे में शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले देखें तो आज एमसीएक्स गोल्ड 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट मामूली रूप से टूटकर 1,23,474 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे हाई और 1,23,100 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। वहीं, एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट फिसलकर 1,56,049 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई और 1,55,104 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। एमसीएक्स सोना शुक्रवार को 1,23,561 रुपये पर जबकि चांदी 1,56,018 रुपये पर बंद हुआ था।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट