Gold Rate Outlook 2026: सोने के भाव में इस साल दमदार तेजी देखी गई। चालू कैलेंडर वर्ष (CY25) में अब तक सोने की कीमतों में लगभग 53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। अमेरिकी टैरिफ, बढ़ती जियो-पॉलिटिकल चिंताएं, सुरक्षित निवेश की ओर निवेशकों का झुकाव, केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीद और ब्याज दरों पर लिए गए फैसले इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement

ऐसे में अब जब 2025 खत्म होने वाला है तो अगले साल 2026 में गोल्ड में उछाल को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने 2026 के लिए सोने के भाव को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। डब्ल्यूजीसी के एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2026 तक सोने की कीमतें मौजूदा स्तर से 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। यह रिपोर्ट बताती है कि आने वाले सालों में भी पीली धातु की चमक और मांग बरकरार रहेगी।

Advertisement

WGC रिपोर्ट में कहा गया है, "गिरती यील्ड, बढ़े हुए जियो-पॉलिटिकल तनाव और सुरक्षा की ओर स्पष्ट झुकाव, सोने के लिए बहुत मजबूत टेलविंड बनाएगा, जिससे यह तेजी से ऊपर जा सकता है।" इस स्थिति में, 2026 तक सोना मौजूदा स्तर से 15 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज कर सकता है।

यदि ऐसा हुआ तो गिर सकता है सोने का भाव

हालांकि दूसरी ओर WGC ने सोने की कीमतों में गिरावट की भी संभावना जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में कीमतें 5 से 20 प्रतिशत तक गिर सकती हैं। यह स्थिति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की सफलता पर निर्भर करेगी, जिससे वित्तीय समर्थन के बल पर अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उम्मीद से अधिक मजबूत वृद्धि हो।

Advertisement

WGC ने चेतावनी दी कि सोने के भाव में गिरावट की स्थिति में 'रिफ्लेशन' जोर पकड़ेगा, जिससे वैश्विक आर्थिक गतिविधि और वृद्धि बढ़ेगी। महंगाई का दबाव बढ़ने पर, फेडरल रिजर्व 2026 में ब्याज दरें बनाए रखने या बढ़ाने पर मजबूर होगा।

काउंसिल के अनुसार, इससे लॉन्ग टर्म यील्ड बढ़ेगी और अमेरिकी डॉलर मजबूत होगा। WGC ने कहा, "यील्ड में बढ़ोतरी और मजबूत करेंसी से सोना रखने की अवसर लागत (opportunity cost) बढ़ेगी और पूंजी अमेरिकी संपत्तियों की ओर लौटेगी।" बेहतर आर्थिक धारणा से 'रिस्क-ऑन रोटेशन' को भी बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

Gold ETF में बढ़ रहा है निवेश

WGC के अनुसार, निवेशक गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में भारी निवेश कर रहे हैं। यह रुझान अन्य बाजार क्षेत्रों की संभावित कमजोरी को संतुलित करने में सहायक है।

WGC डेटा के मुताबिक, CY25 में वैश्विक गोल्ड ETF में 77 बिलियन डॉलर का इनफ्लो हुआ, जिससे होल्डिंग्स 700 टन से अधिक बढ़ीं। मई 2024 से अब तक कुल ETF होल्डिंग्स में 850 टन का इजाफा हुआ है। काउंसिल ने बताया कि यह आंकड़ा पिछले 'बुल साइकिल' के आधे से भी कम है, जो आगे की वृद्धि के लिए काफी गुंजाइश छोड़ता है।