Gold Price on Last 5 Diwali: त्योहारों के सीजन में देश मे सोने-चांदी का डिमांड काफी बढ़ जाता है। यही कारण है कि सोने चांदी के भाव में लगातार तेजी देखी जा रही है। सोना और चांदी का भाव नित्य रिकॉर्ड हाई बना रहा है। मंगलवार (7 अक्टूबर) को भी सोने ने अपना ऑल टाईम हाई बनाया और प्रति 10 ग्राम का भाव 1.20 लाख रुपये के ऊपर निकल गया।
दिवाली और धनतेरस के मौके पर रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी होती है। पिछले पांच साल के डेटा को देखें तो सोने के भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। पांच साल पहले 2020 में दिपावली के मौके पर सोने का भाव 51,043 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। ऐसे में आज के भाव के हिसाब से देखें तो 70 हजार रुपये बढ़े हैं।
तो आइए जानने की कोशिश करते हैं और आंकड़ों के ज़रिए समझने की कोशिश करते हैं कि पिछले पांच साल में सोने में निवेश करने वालों को कितना फायदा हुआ और दिपावली या धनतरेस के दौरान लोगों ने कितनी मात्रा में सोने की खरीदारी की है... इस डेटा के आधार पर समझने की कोशिश करेंगे कि इस दिवाली या धनतेरस पर सोने के भाव कहां तक जाने की संभावना है और कितनी मात्रा में सोने की बिक्री की संभावना है...
पिछले पांच साल में सोने का भाव
आंकड़ों पर नज़र डालें तो पिछले पांच साल में सोने का भाव में रिकॉर्ड तेजी आई है। पांच साल पहले दिवाली / धनतेरस के दिन सोने (10 ग्राम) का भाव ₹51,043 था जबकि अगली दिवाली में यह भाव गिरकर ₹47,674 पर आ गया। वहीं, इसके बाद से सोने ने पिछले मुंडकर नहीं देखा और गजब का उछाल आया।
2022 में दिवाली तक सोने का भाव बढ़कर ₹50,625 प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि इसके अगले दिवाली/धनतेरस तक यानी 2023 में सोने के भाव उछलकर ₹60,746 रुपये पर आ गया। सोने के भाव में सबसे बड़ी उछाल 2023 से 24 के बीच देखा गया और इस एक साल में यानी दिवाली से दिवाली तक के समय में सोने का भाव बढ़कर ₹79,143 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
5 साल में लोगों ने कितना खरीदा सोना?
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री-बॉडी (IBJA, GJC, AIGJF/ज्वेलर्स फेडरेशन) द्वारा संकलित आंकड़ों पर नज़र डालें तो पिछले 5 साल (2020-2024) में दिवाली / धनतेरस के मौके पर लगभग 155 टन सोने की खरीदारी की। इसमें साल-दर-साल की खरीदारी की बात करें तो 2020 में 40 टन, 2021 में 15 टन, 2022 में 39 टन और 2023 में 41 टन जबकि 2024 में 20 टन सोने की खरीदारी हुई थी।
कुल अनुमानित वैल्यू की बात करें तो पांच साल की अवधि में लगभग 97,000 करोड़ रुपये वैल्यू के बराबर लोगों ने सोने की खरीदारी की। साल दर साल वैल्यू की बात करें तो 2020 में 20,000 करोड़ रुपये, जबकि 2021 में 7,500 करोड़ रुपये, 2022 में 19,500 करोड़ रुपये, 2023 में 30,000 करोड़ रुपये और 2024 में 20,000 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई थी।
2025 में दिवाली तक सोने का भाव कितना हो सकता है?
ICICI बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत में सोने का भाव ₹99,500 - ₹1,10,000/10 ग्राम के बीच रहने की संभावना है। वहीं, Investing.com की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली 2025 तक सोना $3,950 - $4,000 प्रति आउंस तक पहुंच सकता है।
इसके अलावा, मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2025 की दिवाली के समय सोने का भाव (24 कैरट, शुद्ध) 10 ग्राम के लिए लगभग ₹1,10,000 - ₹1,30,000 के बीच हो सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी