Gold Silver Rate Today 19 March 2026: सराफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। गोल्ड निवेशकों के लिए ये अच्छी खबर हो सकती है। बाजार की नजर इस समय सिर्फ अमेरिकी नीतियों पर नहीं, बल्कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भी टिकी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच हालात बिगड़ने और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची रहने से निवेशकों में चिंता बढ़ी है।
जब तेल महंगा होता है तो महंगाई का खतरा भी बढ़ जाता है, ऐसे में सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन ऊंची ब्याज दरें इन पर दबाव भी डालती हैं। इस बीच Jerome Powell के बयान पर भी बाजार की नजर रही। दरें स्थिर रहने के बावजूद सख्त संकेतों ने साफ कर दिया कि जल्द राहत मिलना आसान नहीं है।
सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 154790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 157570 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम (Gold Rate) 141900 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 144450 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 116130 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 118220 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 154640 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 141750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 154790 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 141900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 154790 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 141900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 154790 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 141900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 154640 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 141750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी
- Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?